प्रोटीन पाचन के लिए काली मिर्च, अदरक और पपीता कैसे मदद करते हैं

Date:


Last Updated:

आजकल मसल्स बनाने के लिए कई लोग प्रोटीन सप्लीमेंट ले रहे हैं और जिम में खूब मेहनत भी कर रहे हैं. फिर भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता और बॉडी में खास बदलाव नहीं दिखता. ऐसे में समझना जरूरी है कि सिर्फ प्रोटीन लेना ही काफी नहीं, उसके सही पाचन पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यह सभी जानते हैं कि प्रोटीन शरीर के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्व है. मांसपेशियों की ग्रोथ से लेकर नई कोशिकाओं के निर्माण तक हर महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इसकी अहम भूमिका होती है. खानपान से पर्याप्त प्रोटीन न मिल पाने पर आजकल युवा सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. खासतौर पर व्हे प्रोटीन फिटनेस पसंद करने वालों की पहली पसंद बन चुका है. हालांकि कई लोग नियमित व्हे प्रोटीन लेने के बाद भी न तो वजन बढ़ा पाते हैं और न ही मसल्स में खास फर्क देख पाते हैं.

दरअसल सिर्फ प्रोटीन लेना ही काफी नहीं है, उसका शरीर में सही तरीके से पचना और अवशोषित होना भी उतना ही जरूरी है. व्हे प्रोटीन लेने के बाद कुछ लोगों को पेट फूलना, गैस, भारीपन या अपच की शिकायत होने लगती है. इसका कारण यह है कि शरीर प्रोटीन को पूरी तरह तोड़ और पचा नहीं पा रहा होता. आयुर्वेद के अनुसार इसे मंद जठराग्नि कहा जाता है. प्रोटीन एक भारी तत्व है जिसे पचाने में शरीर को अधिक ऊर्जा और मेहनत लगती है. अगर पाचन अग्नि कमजोर हो तो प्रोटीन सही से नहीं टूटता, जिससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं और फायदा मिलने के बजाय असहजता बढ़ जाती है.

ऐसे में जरूरी है कि प्रोटीन के साथ पाचन शक्ति को भी मजबूत किया जाए. आयुर्वेद में काली मिर्च और अदरक को पाचन तंत्र का रक्षक माना गया है. अगर प्रोटीन शेक में एक चुटकी काली मिर्च और अदरक का चूर्ण मिला लिया जाए तो यह पाचन प्रक्रिया को आसान बना सकता है. इससे पेट पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और प्रोटीन का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है. साथ ही गैस और भारीपन जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं.

इसके अलावा कुछ फल भी प्रोटीन पचाने में मददगार होते हैं. पपीते में पैपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जबकि अनानास में ब्रोमेलैन मौजूद होता है. ये एंजाइम प्रोटीन को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ने में सहायता करते हैं, जिससे शरीर उसे आसानी से उपयोग कर सके. इसलिए डाइट में पपीता और अनानास को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

आयुर्वेदिक नजरिए से देखें तो त्रिकुट चूर्ण भी लाभकारी माना जाता है. इसमें अदरक, काली मिर्च और पीपली का मिश्रण होता है जो पाचन अग्नि को प्रज्वलित करने में मदद करता है. इसके साथ पर्याप्त और गहरी नींद लेना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अच्छी नींद के दौरान ही शरीर रिकवरी करता है और पोषक तत्वों का सही उपयोग करता है. इसलिए यदि आप प्रोटीन सप्लीमेंट ले रहे हैं तो सिर्फ मात्रा पर नहीं, बल्कि पाचन और अवशोषण पर भी ध्यान दें. सही संयोजन और संतुलित जीवनशैली अपनाकर ही प्रोटीन का पूरा लाभ उठाया जा सकता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related