नोएडा में नाबालिग लड़की ने पंखे से लटक कर दे दी जान, ब्लैकमेल कर रहे थे बहलोलपुर के 4 लड़के

Date:


Last Updated:

नाबालिग लड़की की आत्महत्या से घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. लड़की के चाचा ने बहलोलपुर के चार लड़कों पर परेशान और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. लड़की ने इन लड़कों के नाम अपनी डायरी में लिखकर फांसी लगा ली. चाचा का आरोप है कि इन्हीं लड़कों से तंग आकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया. घटना थाना सेक्टर 63 इलाके का है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है. नोएडा में और भी केस सामने आए हैं. अलग-अलग इलाकों में लोगों ने आत्मघाती कदम उठाया. किसी ने जहरीला पदार्थ खा लिया तो कोई छत से कूद गया.

Zoom

फोटो प्रतिकात्मक.

नोएडा. यूपी के नोएडा से एक दु:खद खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. जिनसे भी सुना, स्तब्ध रह गया. लड़की के चाचा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, बहलोलपुर के चार लड़के उनकी भतीजी को परेशान और ब्लैकमेल कर रहे थे. कहा जा रहा है कि लड़की ने इन लड़कों के नाम अपनी डायरी में लिखा था. इनके नाम लिखने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. चाचा का आरोप है कि इन्हीं लड़कों की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया. युवती का शव निजी हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है. घटना थाना सेक्टर 63 इलाके का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई.

और भी केस
नोएडा सेक्टर-63 थाना के प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक में गांव में रहने वाली किशोरी ने रविवार को अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. नोएडा में कई और आत्महत्या के मामले के सामने आए हैं. नोएडा फेज-1 थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान के मुताबिक, हरौला गांव में हरजीत सिंह (31) नामक व्यक्ति ने शनिवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मान मूल रूप से पीलीभीत जिले का रहने वाला था.

खाया जहर
दादरी थाना के अंबेडकर कॉलोनी से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. सुखदेवी नामक महिला ने मानसिक तनाव की वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में स्थित एक सोसाइटी में भी सातवीं मंजिल से 30 वर्षीय एक युवक के कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IAF Tejas fighter jet crash :तेजस फाइटर जेट रनवे से फिसला, ब्रेक फेल होने का शक, पूरी फ्लीट की उड़ान पर लगी रोक

इंडियन एयरफोर्स के स्वदेशी ‘लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ तेजस...