Last Updated:
Saas Damad Love Story: अलीगढ़ के मंडराक थाना क्षेत्र में दामाद संग भागी सास को लेकर लगातार नए नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब खुद दामाद से बने पति राहुल ने पुलिस को एक और शिकायत दी है. इसमें ताबीज और वशीकरण का एंगल सामने आया है. राहुल का कहना है कि उसकी सास ने काला जादू किया.
दामाद के सास को लेकर बड़े दावे.
अलीगढ़: इस समय उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की दामाद सास की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है. 11 साल छोटे होने वाले दामाद के साथ करीब 10 माह पहले सास अपना घर छोड़कर भाग गई थी. तब बहुत बवाल मचा था. अब एक बार फिर इस जोड़ी ने हंगामा मचा दिया है. हर दिन नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं. कभी दामाद सास पर तो कभी सास दामाद पर गंदे-गंदे आरोप लगा रहे हैं. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. दामाद का दावा था कि महिला अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई, जबकि सास ने सामने आकर कहा कि मैं किसी के साथ नहीं भागी. अब इस मामले में एक और पहलू सामने आया है.
घटना की ताजा कड़ी 6 फरवरी 2026 से जुड़ी बताई जा रही है. राहुल पुत्र होरीलाल ने 11 फरवरी को थाना दादों में लिखित शिकायत दी कि उसकी प्रेमिका अनीता देवी उर्फ सपना अपने बहनोई देवेंद्र के साथ घर से फरार हो गई है. राहुल का आरोप है कि वह अपने साथ लगभग दो लाख रुपये नकद, एक मंगलसूत्र और दो अंगूठियां भी ले गई. राहुल का कहना है कि वह और अनीता पिछले दस महीनों से बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. राहुल के मुताबिक, 6 फरवरी की सुबह वह रोज की तरह फेरी लगाने निकला था. सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से निकला और लगभग नौ बजे के आसपास अनीता अपने बहनोई देवेंद्र के साथ घर से चली गई. राहुल का दावा है कि यह पहली बार नहीं है जब अनीता ने ऐसा कदम उठाया है.
सास ने बताए झूठे दावे
इस पर महिला सपना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उसने साफ कहा, मैं किसी के साथ भागी नहीं हूं. मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन एक महीने बाद हालात बदल गए. पहले महीने तक उसने (राहुल) मुझे ठीक-ठाक रखा. उसके बाद वह मुझे बंधक की तरह रखने लगा. मुझे कहीं आने-जाने नहीं देता था. यहां तक कि नशीली दवाइयां तक खिलाता था. यह भी आरोप लगाया कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
फिर राहुल आया सामने
अब राहुल ने स्थानीय पुलिस पर धीमी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई. उसने अनीता देवी, उसके बहनोई देवेंद्र और अन्य पारिवारिक सदस्यों पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. राहुल का कहना है कि उसे योजनाबद्ध तरीके से फंसाया गया. उसने यहां तक आरोप लगाया कि उस पर वशीकरण किया गया, ताबीज पहनाए गए और गंडा-तंत्र के जरिए उसे अपने प्रभाव में रखा गया. अनीता और उसके परिवार ने उसे मानसिक रूप से भ्रमित कर उसके जेवरात और मोबाइल फोन तक पर हाथ साफ कर दिया. उसका कहना है कि जब उसे सच्चाई का एहसास हुआ तो वह विरोध करने लगा, जिसके बाद अनीता बहनोई के साथ फरार हो गई.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


