कम लागत, कम सिंचाई, ज्यादा फायदा, राजमा बना किसानों के लिए फायदे का सौदा

Date:


Last Updated:

Araria Success Story : अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के किसान अनमोल शर्मा ने रबी सीजन में राजमा की खेती कर एक नई मिसाल पेश की है. महज 2 एकड़ जमीन में करीब 15 हजार रुपये प्रति एकड़ लागत लगाकर उन्होंने 90 दिनों में लगभग 2 लाख रुपये का मुनाफा कमाया. कम बारिश में भी सिर्फ दो–तीन सिंचाई से तैयार होने वाली यह फसल अब इलाके के किसानों के लिए फायदे का सौदा बनती जा रही है, क्योंकि कम समय, कम लागत और बेहतर बाजार मांग, तीनों का संतुलन इसमें देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट- दिलकुश कुमार झा

वैसे तो राजमा पोषक तत्वों से भरपूर एक दलहनी फसल है. देशभर में इसकी खूब मांग है. राजमा का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. बीते कुछ वर्षों से रबी सीजन में राजमा की खेती मैदानी इलाकों में होने लगी है.

ऐसे में बिहार के अररिया जिले के किसान भी राजमा की खेती कर रहे हैं. आज हम आपको किसान अनमोल शर्मा द्वारा किए गए राजमा की खेती के बार में बताएंगे. जहां राजमा की खेती से किसान 90 दिनों में घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर रहे हैं. आइये जानते हैं कैसे करें राजमा की खेती.

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत नया भरगामा पंचायत के किसान अनमोल शर्मा राजमा की खेती करते हैं. वह राजमा के बीज को बाजार से ही मंगवाते हैं. उन्होंने लोकल 18 से बताया कि राजमा किसानों के लिए एक सफल नया प्रयोग बनकर उभरा है. जहां किसान ने अपने 2 एकड़ जमीन पर राजमा की खेती से 90 दिनों में 2 लाख का मुनाफा कमा लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किसान अनमोल शर्मा ने बताया कि वह दो एकड़ में राजमा की खेती कर रहे हैं. यह फसल पारंपरिक फसलों से बिल्कुल अलग है. जहां कम समय और कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है.

वह 90 दिनों में राजमा की खेती से 2 लाख रुपए कमा रहे हैं. इसकी खेती में प्रति एकड़ 15 हजार रुपए का खर्चा आता है. यह फसल 90 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाती है.

किसान अनमोल शर्मा ने बताया कि कम बारिश होने के बावजूद इस फसल में कोई दिक्कत नहीं होती है. क्योंकि इस फसल में महज दो या तीन बार सिंचाई करना जरूरी होता है.

आजकल इस फसल की लोकप्रियता बढ़ रही है. जहां अब किसान इसे फायदे का सौदा मानने लगे हैं. किसान अनमोल शर्मा ने कहा, इस फसल का गणित यह है कि यह कम जगह में और कम समय में अच्छा उत्पादन देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मधुबाला की खूबसूरती बयां करता ये गाना, हर लड़की का है फेवरेट, वीडियो पिघला देगा दिल

https://www.youtube.com/watch?v=vEmBUhnBtFI मधुबाला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा रही हैं....