Last Updated:
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय ‘ब्यूटी एंड वेलनेस’ कार्यशाला के दौरान छात्राओं का हुनर खुलकर सामने आ रहा है. कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुश्री सिंह (डायरेक्टर, क्वींस अकादमी) के मार्गदर्शन में चल रहे प्रशिक्षण में छात्रा यास्मीन बानो ने नारियल तेल, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई से घर पर बनने वाला असरदार फेस सीरम तैयार कर लाइव डेमो दिया. इस देसी नुस्खे से टैनिंग में कमी और त्वचा में निखार साफ नजर आया, जिससे छात्राओं में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की नई प्रेरणा जगी.
गाजीपुर. राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों 15 दिवसीय ‘ब्यूटी एंड वेलनेस’ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुश्री सिंह (डायरेक्टर, क्वींस अकादमी) के मार्गदर्शन में चल रही इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्राओं को सौंदर्य क्षेत्र में हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना है. इसी प्रशिक्षण का असर अब धरातल पर दिखने लगा है, जहां छात्राएं स्वयं एक्सपर्ट की तरह ब्यूटी टिप्स साझा कर रही हैं. कार्यशाला के दौरान छात्रा यास्मीन बानो ने एक ऐसा घरेलू नुस्खा साझा किया, जो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. यास्मीन ने लाइव डेमो देकर बताया कि कैसे रसोई और घर में मौजूद साधारण चीजों से एक प्रभावी फेस सीरम तैयार किया जा सकता है.
इन चीजों से बनेगा मैजिकल सीरम
यास्मीन के मुताबिक, इस सीरम को बनाने के लिए मुख्य रूप से तीन चीजों की आवश्यकता होती है—
नारियल तेल – त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए.
एलोवेरा जेल – त्वचा को ठंडक और नमी देने के लिए.
विटामिन-ई कैप्सूल – स्किन रिपेयरिंग और प्राकृतिक ग्लो के लिए.
बनाने की विधि
तैयारी की विधि साझा करते हुए छात्रा ने बताया कि एक कटोरी में नारियल तेल और एलोवेरा जेल लें और उसमें विटामिन-ई का कैप्सूल मिलाएं. इसके बाद उंगलियों की मदद से इसे गोल-गोल (राउंड मोशन) में तब तक फेंटें, जब तक इसका रंग बदलकर सफेद या हल्का हरा न हो जाए और यह पूरी तरह क्रीमी टेक्सचर में न आ जाए. बेहतर परिणाम के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में दही का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यास्मीन ने इसे अपने दोनों हाथों पर लगाकर लाइव डेमो भी दिया, जिसमें साफ तौर पर अंतर नजर आया. एक हाथ की टैनिंग कम दिखाई दी और त्वचा अधिक निखरी हुई लगी.
सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर का विकल्प
यास्मीन ने अपने हाथों पर इसका लाइव प्रैक्टिकल करके दिखाया, जिससे टैनिंग में कमी और त्वचा में निखार स्पष्ट नजर आया. उन्होंने बताया कि यह सीरम ड्राई स्किन वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. बिना किसी साइड इफेक्ट वाला यह मिश्रण रोजाना मॉइश्चराइाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि धूप में निकलने से पहले इसे सनस्क्रीन का विकल्प मानने के बजाय, नियमित सनस्क्रीन के साथ उपयोग करना अधिक सुरक्षित रहेगा. आयुश्री सिंह की देखरेख में चल रही इस कार्यशाला ने छात्राओं को स्वरोजगार की दिशा में नई प्रेरणा दी है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी प्रदान किया है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें


