2026 में जेएनपीजी कॉलेज में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव

Date:


Last Updated:

महराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी स्मारक कॉलेज में 20 और 21 फरवरी को भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होगा. इस महोत्सव में दोनों देशों के कलाकार शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सजाएंगे. आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और पर्यटन को नई पहचान देना है.

ख़बरें फटाफट

महराजगंज. जिले में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इस वर्ष का भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू पीजी स्मारक कॉलेज के परिसर में आयोजित किया जाएगा. पीजी कॉलेज में इस महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं, जहां परिसर के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर उसे महोत्सव के लिए सजाया जा रहा है. महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और 20 व 21 फरवरी को पीजी कॉलेज के परिसर में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह महोत्सव उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष का मैत्री महोत्सव भारत–नेपाल सीमा से लगे विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहा है, जिसमें महराजगंज जिले में 20 और 21 फरवरी को इसका आयोजन निर्धारित किया गया है.

जवाहरलाल नेहरू पीजी स्मारक कॉलेज में महोत्सव की तैयारी

भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 की बात करें तो इसकी शुरुआत 18 फरवरी से हो चुकी है और इसके बाद अलग-अलग जिलों में इसका आयोजन होना है. इसी क्रम में 20 और 21 फरवरी को महराजगंज जिले में इसका आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में तेज़ी से तैयारियां चल रही हैं. भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के दौरान महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू पीजी स्मारक कॉलेज के विशाल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारत और नेपाल दोनों देशों के कलाकार प्रस्तुति देंगे. इस कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य और अन्य विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी. भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के इस आयोजन में दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी और साथ ही दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों की मजबूती भी प्रदर्शित होगी.

सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ बढ़ेगा पर्यटन

महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटन विभाग की ओर से इस भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा. भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है. इस मैत्री महोत्सव के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी एक नई पहचान और दिशा प्राप्त होगी.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाग समुदाय व सम्राट अशोक से जुड़ा इतिहास

Last Updated:February 22, 2026, 21:47 ISTनेपाल सीमा से...

‘राहुल गांधी सचमुच पागल हैं’, हाफ टी-शर्ट पहनने पर हिमंता का वार

होमवीडियोदेश'राहुल गांधी सचमुच पागल हैं', हाफ टी-शर्ट पहनने...

Aloe vera sabzi recipe | healthy veg recipe | easy Indian vegetarian recipe

होमफोटोलाइफ़फूडहेल्दी भी, टेस्टी भी! आसान तरीके से तैयार...