कमाल की देसी मिठाई… महीनों नहीं होती खराब, कम खर्चे में ही तैयार, स्वाद तो बहुत ही लाज़वाब, जाने रेसिपी – Uttar Pradesh News

Date:


होमफोटोलाइफ़फूड

कमाल की देसी मिठाई… महीनों नहीं होती खराब, कम खर्चे में ही तैयार, स्वाद तो ब

Last Updated:

सनन्दन उपाध्याय/बलिया: आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बरसों से लोगों के दिल और ज़ुबान पर राज कर रही है. यह एक बार बनती हैं और महीनों तक खाई जाती हैं. इसे देसी खुरमा मिठाई कहते हैं. इसके देसी अंदाज़ और कुरकुरी मिठास हर किसी को दीवाना बना जाती हैं. आगे विस्तार से जानिए…

बलिया की देसी खुरमा न केवल एक मिठाई है, बल्कि पुरानी परंपरा भी है. इसका अनोखा नाम ही लोगों को आकर्षित करता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्की मिठास से भरा, यह हर उम्र के लोगों की पसंद है. इसे नमकीन के साथ खाया जाए, तो स्वाद दोगुना हो जाता है, हर समय इसकी मांग रहती हैं.

अगर इस स्पेशल मिठाई की सबसे बड़ी खासियत की बात करें, तो इसके टिकाऊपन है. एक बार बन जाए, तो आराम से छह महीने तक खराब नहीं होती है. अगर कोई त्योहार हो, शादी हो या सफर, खुरमा मिठाई पसंद की जाती हैं. इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है.

खुरमा मिठाई बनाने वाले पुराने कारीगर मुन्ना कुमार के अनुसार, मैदा, घी, चीनी, इलायची पाउडर और तेल, बस यही साधारण सामग्री इस देसी मिठाई को खास बनाती है. इसको बनाने के लिए पहले मैदे में घी मिलाकर 15 मिनट रखा जाता है, जिससे इसका टेक्सचर बढ़िया बनता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब मैदे को मोटी रोटी की तरह बेलकर चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. फिर धीमी आंच पर कड़ाही में गर्म तेल में इसको तला जाता है. ध्यान रखें कि, सुनहरा होते ही इसे चीनी की चाशनी में डुबो देना है. फिर क्या?, बस लाजवाब देसी खुरमा मिठाई तैयार हो चुकी हैं.

अगर देसी खुरमा मिठाई के कीमत की बात करें, तो यह ₹160 से 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल जाता हैं. कम कीमत पर मिलने वाला यह स्वाद जेब पर भी भारी नहीं पड़ता हैं. यह देसी खुरमा मिठाई गरीबों के लिए तो एकदम राजा है. यही इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है.

कई सालों से लोग इसके स्वाद का आनंद लेते आ रहे हैं. दादी-नानी के जमाने से लेकर आज की नई पीढ़ी में भी खुरमा हर दिल अज़ीज़ बना हुआ है. इसको बनाने में भी बहुत ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ता हैं, एक बार खाने के बाद लोग इसके स्वाद के दीवाने बन जाते हैं.

अगर आप भी इस देसी खुरमा मिठाई के स्वाद को चखना चाहते हैं, तो बलिया रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क चौक होते हुए शनिचरी मंदिर के पास पहुंचें. यहीं पर मुन्ना जी की मिठाई की दुकान स्थित हैं, जहां ताज़ा और कुरकुरा खुरमा आपका इंतजार करता हुआ नजर आएगा. इसके अलावा, भी यहां अनेकों प्रकार की देसी मिठाइयां खाने और देखने को मिल जाएगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related