न्यू बॉर्न बेबी को जुकाम हो जाए तो अपनाएं ये देसी नुस्खा, बस 10 मिनट में मिलेगा आराम

Date:


 

न्यू बॉर्न बेबी को जुकाम हो जाए तो माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है, क्योंकि छोटे बच्चे नाक बंद होने पर ठीक से सांस नहीं ले पाते और दूध पीने में भी परेशानी होती है. ऐसे में सबसे पहले ध्यान रखें कि बच्चे के कान से ठंडी हवा न जाए, इसलिए उसे ढककर रखें. राहत के लिए बेबी स्टीमर में आरओ का पानी डालकर 5 से 10 मिनट हल्की स्टीम दे सकते हैं, इससे नाक खुलने में मदद मिलती है. इसके अलावा देसी घी में बहुत हल्का सा कपूर मिलाकर छाती पर लगाएं और नथुनों के बाहर हल्का स्पर्श करें, लेकिन अंदर बिल्कुल न डालें. साथ ही बच्चे को थोड़ा ऊंचे तकिए पर लिटाएं ताकि उसे सांस लेने में आसानी हो और जुकाम में जल्दी आराम मिल सके.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related