Last Updated:
जो जवान शरहद पर खड़ा होकर अपनी जान की बाजी लगाता है और देश की रक्षा करता है, उस जवान के साथ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जो हुआ वो बेहद ही शर्मनाम है. दरअसल, यहां एक एयरफोर्स के जवान और उसके पिता को बेरहमी पर रोड के बीचों-बीच भीड़ ने जमकर पीटा गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
बीच रोड जवान को पीट रहे लोग.
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में बीते दिन रविवार की शाम एयरफोर्स के एक जवान और उसके सरकारी अध्यापक पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर रही है. इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामूली सी बात पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई है. जवान ने बताया आखिर उस दिन क्या हुआ था.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित एयरफोर्स जवान प्रथम अपने पिता जितेंद्र सिंह के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होकर कार से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान न्यू पुख्ता बाजार में सड़क पर घुड़चढ़ी की भीड़ लगी हुई थी. रास्ता जाम होने के कारण कार आगे नहीं बढ़ पा रही थी. भीड़ से निकलने के लिए जवान प्रथम ने कार का हॉर्न बजा दिया. बताया जा रहा है कि हॉर्न बजाने की बात से कुछ बाराती नाराज हो गए और उन्होंने इसे अपनी बेइज्जती समझ ली.
आरोप है कि देखते ही देखते कुछ दबंगों ने कार को घेर लिया, जिसके बाद एयरफोर्स के जवान और उसके पिता को बाहर निकालकर बीच बाजार में मारना-पीटना शुरू कर दिया. बीच सड़क पर लात-घूंसे बरसाए गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ के बीच दो लोगों के साथ हाथापाई की जा रही है और आसपास लोग तमाशबीन बने खड़े हैं.
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने सिर्फ रास्ता साफ कराने के उद्देश्य से हॉर्न बजाया था, लेकिन दबंग लोग उनके साथ मारपीट करने लगे. घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


