हरदोई में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधी घायल

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में हर रोज पुलिस एनकाउंटर की खबरें सामने आ रही है. योगी सरकार में अपराधियों को चुन-चुनकर सजा दी जा रही है. अब अपराधियों के सपने में अपराध करने से पहले खाकी वर्दी दिखाई देती है. मगर फिर भी अगर कोई अपराध करता है तो उसे या तो पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दे रही है या घायल.

Zoom

हरदोई पुलिस.

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पैर में गोली लगी है. इस साहसिक कार्रवाई में एक उपनिरीक्षक भी घायल हुए हैं. सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक, 17 फरवरी की रात आजाद नगर निवासी सुनील जौहरी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बावन रोड से बाईपास की तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देख बदमाशों ने सांडी रोड की तरफ भागते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरज (निवासी हमीरपुर) और मोहम्मद कमरुद्दीन उर्फ कमरुल (निवासी बिहार) के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक रोहित पांडेय भी चोटिल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया.

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 2000 रुपये नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल फोन, दो 315 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है. पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी दिन में रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. मुख्य अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पर आगरा, नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास (307) और डकैती सहित 9 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के नेतृत्व वाली टीम की इस सफलता पर पुलिस प्रशासन ने हर्ष व्यक्त किया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुकुल रॉय का निधन: पश्चिम बंगाल के राजनीति के चाणक्य नहीं रहे

होमताजा खबरदेशबंगाल के चाणक्य और पर्दे के पीछे...