चावल का आटा, शहद और दूध का कमाल, महंगे-महंगे कॉस्मेटिक को कर देगा पछाड़, प्राकृतिक निखार का आसान घरेलू उपाय – Bihar News

Date:


Last Updated:

रेखा कुमारी के अनुसार त्वचा की देखभाल के लिए महंगे कॉस्मेटिक उत्पादों से बेहतर घरेलू और प्राकृतिक उपाय होते हैं. वह चावल का आटा, शहद और कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक बनाने की सलाह देती हैं. उनका कहना है कि यह मिश्रण त्वचा की गहराई से सफाई कर पोषण देता है. चावल का आटा प्राकृतिक स्क्रब की तरह डेड स्किन हटाता है, शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से नमी बनाए रखता है, और कच्चा दूध लैक्टिक एसिड से हल्का एक्सफोलिएशन करता है. नियमित उपयोग से त्वचा साफ, मुलायम, स्वस्थ और प्राकृतिक रूप से दमकती नजर आती है.

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी की स्थानीय ब्यूटीशियन रेखा कुमारी का कहना है कि त्वचा की देखभाल के लिए महंगे कॉस्मेटिक उत्पादों की बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपाय अधिक सुरक्षित और असरदार होते हैं. उनके अनुसार चावल का आटा, शहद और कच्चा दूध मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक त्वचा को गहराई से पोषण देता है. बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण त्वचा पर जमा गंदगी, धूल और डेड स्किन को हटाने में यह मिश्रण काफी कारगर साबित होता है. नियमित उपयोग से त्वचा में प्राकृतिक चमक लौट आती है और चेहरा साफ व ताजा नजर आता है.

रेखा कुमारी बताती हैं कि चावल का आटा एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह कार्य करता है, जो त्वचा की ऊपरी परत पर जमी मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. शहद में एंटी बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और नमी बनाए रखते हैं. वहीं कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड हल्का एक्सफोलिएशन करता है, जिससे रंगत में निखार आता है. इन तीनों का मिश्रण त्वचा को साफ, मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है.

लगाने का सही तरीका और सावधानियां
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए दो चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शहद और आवश्यकता अनुसार कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे साफ और धुले चेहरे पर समान रूप से लगाएं. करीब 15 मिनट बाद जब यह हल्का सूख जाए, तो उंगलियों से गोलाई में मसाज करते हुए पानी से धो लें. बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में दो से तीन बार इसका उपयोग किया जा सकता है. ध्यान रखें कि लगाने से पहले चेहरा साफ हो और यदि त्वचा अत्यधिक संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

नियमित उपयोग से दिखेगा स्पष्ट असर
रेखा कुमारी के अनुसार इस घरेलू उपाय के नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं और त्वचा की रंगत में सुधार दिखाई देता है. ऑयली स्किन वालों के लिए यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मददगार है, जबकि ड्राई स्किन को दूध से भरपूर नमी मिलती है. कुछ ही हफ्तों में त्वचा में प्राकृतिक चमक और मुलायम हट साफ नजर आने लगती है, जिससे चेहरा स्वस्थ और आकर्षक दिखता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related