50 साल से जुबां पर राज! फर्रुखाबाद का ये समोसा देर से पहुंचे तो हो जाता है खत्म, कीमत सिर्फ 20 रुपए

Date:


Last Updated:

फर्रुखाबाद के कमालगंज तिराहे पर एक ऐसी दुकान है, जहां पिछले 50 सालों से स्वाद की परंपरा लगातार चल रही है. अमन मिष्ठान भंडार के गर्मागर्म समोसे और खास मीठी-खट्टी चटनी का जायका लोगों की जुबान पर इस कदर चढ़ा है कि देर से पहुंचने पर अक्सर सब कुछ खत्म हो जाता है. तीन पीढ़ियों से चली आ रही यह दुकान आज भी स्वाद और भरोसे का दूसरा नाम बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में स्वाद के शौकीनों को ज्यादा दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती. शहर की हर गली और चौराहे पर खाने-पीने की कई वैरायटी मिल जाती हैं. लेकिन, कुछ दुकानें ऐसी भी हैं, जो दशकों से अपने खास स्वाद के दम पर लोगों के दिल और जुबान पर राज कर रही हैं. ऐसी ही एक पहचान है कमालगंज मुख्य मार्ग स्थित अमन मिष्ठान भंडार, जहां पिछले करीब 50 साल से समोसे और मिठाइयों का अनोखा स्वाद लोगों को अपनी ओर खींचता आ रहा है.

कमालगंज तिराहे की पहचान बना अमन मिष्ठान भंडार
कमालगंज तिराहे पर स्थित अमन मिष्ठान भंडार ने कई साल से लोगों की समोसे और मिठाइयों की डिमांड पूरी की है. यहां के गर्मागर्म समोसे और खास चटनी का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. दुकान की नींव करीब पचास साल पहले परिवार के बुजुर्ग (बाबा) ने रखी थी. शुरुआत में यहां सिर्फ मिठाइयां मिलती थीं. बाद में उनके बेटे ने दुकान संभाली और समोसे की शुरुआत की। देखते ही देखते यह समोसा इतना मशहूर हो गया कि देर से पहुंचने वाले ग्राहकों को अक्सर खाली हाथ लौटना पड़ता है.

तीसरी पीढ़ी संभाल रही है जिम्मेदारी
आज इस दुकान को परिवार की तीसरी पीढ़ी संभाल रही है. दुकान पर मौजूद अमन चौरसिया बताते हैं कि वे खुद ही पूरी व्यवस्था देखते हैं. उनका कहना है कि वर्षों से ग्राहकों के स्वाद और सफाई के साथ कोई समझौता नहीं किया गया. यही वजह है कि आज भी पुराने ग्राहक यहां का स्वाद लेने जरूर आते हैं.

ऐसे बनता है स्पेशल समोसा
अमन मिष्ठान भंडार का समोसा अपने खास मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. बाजार से मसाले खरीदने के बाद उन्हें घर पर अच्छी तरह सुखाया जाता है. इसके बाद मसालों को तेल में भूनकर अलग-अलग पीसा जाता है. फिर इन्हें एक खास अनुपात में मिलाकर आलू की फिलिंग तैयार की जाती है. इस खास मिश्रण में पनीर, हरी मटर, धनिया, जीरा, अजवाइन, जलजीरा, खड़ा मसाला समेत कई अन्य मसाले मिलाए जाते हैं, जो समोसे को अलग स्वाद देते हैं.

मीठी-खट्टी चटनी बढ़ाती है स्वाद
समोसे के साथ मिलने वाली चटनी भी इस दुकान की खास पहचान है. चटनी बनाने में गुड़, अजवाइन, जीरा जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ग्राहकों को एक प्लेट में दो समोसे के साथ दो तरह की चटनी मीठी और खट्टी दी जाती है, जो स्वाद को और खास बना देती है.

सिर्फ 20 रुपये में भरपूर स्वाद
यहां समोसे की एक प्लेट मात्र 20 रुपये में मिलती है, जिसमें दो समोसे और दो तरह की चटनी शामिल होती है. किफायती दाम और लाजवाब स्वाद की वजह से यह दुकान आज भी फर्रुखाबाद के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related