Weekly horoscope 23 February to 1 March 2026 Capricorn Aquarius Pisces | saptahik rashifal 23 February to 1 March 2026 makar kumbh meen | साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि

Date:


Last Updated:

Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: फरवरी का अंतिम सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो मीन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ होली जैसे तीज-त्योहार से जुड़ी खुशियां मनाने के अवसर प्राप्त होंगे. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह आत्मीय संबंध मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों का उपहास उड़ाने से बचना चाहिए. मीन राशि वालों के लव रिलेशन में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री होने से आपसी रिश्ते में दरार पड़ सकती है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026

मकर राशि वालों के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह मनचाहा फल देने वाला साबित होगा. अगर आप बीते लंबे समय से किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह उससे जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. सोचे हुए काम समय पर पूरे होने के कारण इस पूरे सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहने वाला है. आपके भीतर सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा. इस दौरोन आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे. आपकी बाजार में साख बढ़ेगी. इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे. तीर्थाटन के भी योग बनेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ तीज-त्योहार से जुड़ी खुशियां मनाने के अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान पुराने इष्ट-मित्रों से मेल-मुलाकात संभव है. सगे-संबंधियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान खान-पान में सावधानी बरतें और नशे से दूर रहें. लव रिलेशन में किसी भी प्रकार का उतावलापन या बेवजह का प्रदर्शन आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026

कुंभ राशि वालों को फरवरी के अंतिम सप्ताह कार्यों में अत्यधिक परिश्रम और संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सुखद पहलू यह है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में न सिर्फ सीनियर बल्कि जूनियर सहकर्मी आपके साथ खड़े नजर आएंगे. कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन और खर्च खूब सोच-समझकर कर करना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में कुंभ राशि के जातकों को लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थकान भरी लेकिन बड़े लाभ तथा नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभ साबित होगा. इस दौरान आप सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या से निजात पाने में कामयाब हो सकते हैं. आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी. इस सप्ताह आपको हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं. चोट-चपेट लगने की भी आशंका है, ऐसे में सावधानीपूर्वक कार्य करें तथा वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी ना करें. कुंभ राशि वालों को अपने आत्मीय संबंध मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों का उपहास उड़ाने से बचना चाहिए. इस सप्ताह आप किसी के साथ ऐसी बात या फिर व्यवहार ना करें, जो आपके रिश्तों में दरार डालने का कारण बने. लव रिलेशन में पनपी गलतफहमियों का संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें.

भाग्यशाली रंग: मरून
भाग्यशाली अंक: 4

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ एक बड़ी परेशानियों को लिए रहने वाला है. इस दौरान मीन राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहते हुए कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं. इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और दूसरों के मामले में बेवजह की दखलंदाजी करने से बचें. सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर मन में एक भय अथवा चिंता बनी रहेगी. इस दौरान बेवजह के खर्च के कारण आर्थिक चिंता भी सताएगी. कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है. मीन राशि के जातकों को कार्यसिद्धि के लिऐ दूसरों से झूठ और धोखे का सहारा लेने से बचना चाहिए अन्यथा पोल खुलने पर अपमानित होना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी के साथ भूलकर भी कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको परेशानी का अनुभव करना पड़े. नौकरीपेशा वर्ग किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने अधिकारियों से उचित दूरी बनाए रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरुद्ध निर्णय होने से हानि का सामना करना पड़ सकता है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. भाई-बहनों के किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है. लव रिलेशन में भी किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री होने से आपसी रिश्ते में दरार पड़ सकती है. संतान पक्ष से असहयोग और उससे जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है.

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 1

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related