ट्रेन टिकट खरीदना और भी सस्‍ता! 1000 के टिकट पर 10 रुपये रिफंड, इस ऐप ने शुरू किया कैशबैक ऑफर

Date:


Last Updated:

गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की प्‍लानिंग तो सभी करते हैं. इस दौरान सबसे ज्‍यादा लोग ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं. ऐसे में टिकट बुक करने पर कैशबैक भी मिल जाए तो यात्रियों के लिए लॉटरी लगने जैसा होगा. ConfirmTkt प्‍लेटफॉर्म के जरिये ट्रेन टिकट बुक करने पर 1 फीसदी कैशबैक ऑफर किया जा रहा है, जिसका इस्‍तेमाल अगले 90 दिनों में अगली ट्रेन बुकिंग में किया जा सकेगा. कंपनी ने यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए रखा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ट्रेन टिकट बुक करने पर 1 फीसदी कैशबैक का ऑफर मिल रहा है.

नई दिल्‍ली. देश के प्रमुख अधिकृत बी2सी ऑनलाइन ट्रेन टिकटिंग और ट्रैवल यूटिलिटी प्लेटफॉर्म ConfirmTkt (ixigo ग्रुप का हिस्सा) ने गर्मियों की यात्रा को और फायदेमंद बनाने के लिए कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है. ConfirmTkt ऐप पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले यूजर्स को उनके ConfirmTkt वॉलेट में सीधे 1% कैशबैक मिलेगा, जिस पर कोई अधिकतम सीमा नहीं है. यह ऑफर 31 मई 2026 तक वैध है, जो गर्मियों की पीक ट्रैवल सीजन को कवर करता है.

टिकट की कोई ऊपरी सीमा न होने के कारण, यात्री ऑफर पीरियड के दौरान अनलिमिटेड कैशबैक कमा सकते हैं. यह कैशबैक क्रेडिट होने के 90 दिनों के भीतर अगली ट्रेन बुकिंग पर रिडीम किया जा सकता है. इससे परिवारों, छात्रों और छुट्टियों में यात्रा करने वालों को इस गर्मी में कई ट्रिप प्लान करते समय ज्यादा बचत करने में मदद मिलेगी. बुकिंग के बाद कैशबैक अपने आप क्रेडिट हो जाता है, जिससे यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त झंझट के आसान और स्मूद रिवॉर्ड्स एक्सपीरियंस मिलता है.

अनलिमिटेड कैशबैक से ज्‍यादा फायदा
ixigo Trains & ConfirmTkt के सीईओ दिनेश कुमार कोठा ने कहा कि गर्मी का मौसम भारत में सबसे व्यस्त ट्रैवल सीजन में से एक है. इस दौरान परिवार, छात्र और प्रोफेशनल्स ट्रेन से सफर कर एक-दूसरे से मिलते हैं और नए-नए जगहों की खोज करते हैं. यह ऑफर 31 मई तक वैध है, जिससे यह पीक समर ट्रैवल विंडो को कवर करता है और यात्रियों को उनकी छुट्टियों और वापसी की यात्रा में फायदा पहुंचाता है. कैशबैक पर कोई लिमिट न रखकर और रिडेम्पशन को आसान बनाकर, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस दौरान ट्रिप प्लान करने वाले लोग ज्यादा बचत कर सकें.

ऐप पर मिलेगी और भी जानकारी
ConfirmTkt प्लेटफॉर्म यूजर्स को बेहतर निर्णय लेने के लिए हाई-एक्युरेसी वेटलिस्ट प्रेडिक्शन, सीट कम होने पर नजदीकी ट्रेन और वैकल्पिक यात्रा प्लान, लाइव ट्रेन स्टेटस अपडेट, आसान पीएनआर ट्रैकिंग, इंस्टेंट रिफंड, सीट उपलब्धता अलर्ट और तेज यूपीआई पेमेंट्स जैसी सुविधाएं भी देता है. यूजर्स चुनिंदा स्टेशनों पर अपनी सीट पर खाना मंगवाने के लिए ‘फूड ऑन ट्रेन’ सर्विस का भी लाभ उठा सकते हैं. ये सभी सुविधाएं मिलकर अनिश्चितता को कम करने, भरोसेमंद बैकअप विकल्प देने और पूरी बुकिंग व यात्रा के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई हैं.

कैसे काम करता है ConfirmTkt ऐप
ConfirmTkt भारत का प्रमुख अधिकृत बी2सी ऑनलाइन ट्रेन टिकटिंग और ट्रैवल यूटिलिटी प्लेटफॉर्म है, जो एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है. यह यूजर्स को वेटलिस्टेड टिकट्स के कन्फर्म होने की संभावना का अनुमान लगाकर, रियल-टाइम ट्रेन स्टेटस, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म नंबर और सीट उपलब्धता ट्रैक करने में मदद करता है. मशीन लर्निंग और सीट अलॉटमेंट पैटर्न्स की मदद से ConfirmTkt डायरेक्ट ट्रेन न मिलने पर वैकल्पिक यात्रा की सिफारिश भी करता है. यूजर्स फ्री कैंसिलेशन के साथ फुल रिफंड और तेज रिफंड का लाभ भी ConfirmTkt वॉलेट के जरिए उठा सकते हैं. ConfirmTkt डायरेक्ट ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, जिसमें यूजर्स को IRCTC पर रीडायरेक्ट नहीं किया जाता, जिससे उन्हें एक सहज और बिना किसी परेशानी के अनुभव मिलता है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related