Created a company worth Rs 1.5 crore by making a unique spice pen worth Rs 10, this pen and pencil is no less than magic. – Bihar News

Date:


Last Updated:

Eco Friendly Pen with Seed Ball: पटना के रहने वाले ऋषभ की ओरिजिंस ट्राइब रद्दी कागज से पेन-पेंसिल, बांस से बोतल और नीम की लकड़ी से कंघी और ब्रश जैसे उत्पाद बना रही है. जहां होलसेल से लेकर खुदरा तक की अच्छी बिक्री होती है. यही कारण है कि उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास हो गया है.

ख़बरें फटाफट

पटना : एक ऐसी कलम, जिसे लिखने के बाद अगर आप गमले या खेत में फेंक दें तो उसी जगह धनिया, मिर्च या टमाटर जैसे पौधे उग सकते हैं. भले ही आपको भरोसा न हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है. पटना के ऋषभ की इस अनोखी पेन और पेंसिल से यह कमाल हो रहा है. दरअसल, ऋषभ ने अपनी कंपनी ओरिजिंस ट्राइब प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत तीन साल पहले की थी. उनका मकसद रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण-अनुकूल प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचाना है. इसी सोच और कड़ी मेहनत के बल पर ऋषभ की ओरिजिंस ट्राइब रद्दी कागज से पेन-पेंसिल, बांस से बोतल और नीम की लकड़ी से कंघी और ब्रश जैसे उत्पाद बना रही है. होलसेल से लेकर खुदरा तक इनकी अच्छी बिक्री होती है. यही कारण है कि उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास है. ऐसी जानकारी उन्होंने लोकल 18 को दी.

जादू से कम नहीं है यह पेन-पेंसिल

ऋषभ के मुताबिक उनकी कंपनी बेकार समझकर फेंक दिए गए. कागज को रिसाइकिल कर उपयोगी पेन और पेंसिल तैयार करती है. इस प्रक्रिया में रद्दी पेपर को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया जाता है. इसके बाद इको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाई जाती है. इस पेन-पेंसिल की खासियत यह है कि इनके अंतिम हिस्से में अलग-अलग सब्जियों, मसालों और फूलों के बीज लगाए जाते हैं. जब पेन या पेंसिल इस्तेमाल के बाद मिट्टी में डाल दी जाती है तो कागज धीरे-धीरे गलकर मिट्टी में मिल जाता है और अंदर मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेता है. इस तरह एक साधारण लिखने वाली चीज पौधा उगाने का जरिया बन जाती है.

मात्र इतनी है कीमत

ऋषभ बताते हैं कि इस प्रोडक्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है. इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता. साथ ही, उपयोग के बाद इसे फेंकने के बजाय मिट्टी में डालने से टमाटर, मिर्च या अन्य पौधे उग सकते हैं. इन्हें रोजमर्रा के उपयोग में लाया जा सकता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इतनी उपयोगी पेन-पेंसिल की कीमत मात्र 10 से 15 रुपये के बीच रखी गई है.

डेढ़ करोड़ की बन गई है कंपनी

ओरिजिंस ट्राइब के नाम से स्टार्ट अप कंपनी चलाने वाले ऋषभ और विश्वजीत बताते हैं कि उनकी इस कंपनी का मकसद पर्यावरण को बचाना और हरा भरा वातावरण बनाना हैं. बांस से बने बोतल, टूथब्रश, रेजर समेत कई उत्पाद उनकी कंपनी बनाती हैं. इसके अलावा सीड बॉल के तहत सीड पेंसिल, दिल, पेपर टैग, प्रेस कॉन्फ्रेंस कीट के अलावा ऐसे दर्जनों प्रोडक्ट हैं जिसे प्रयोग में लाने के बाद मिट्टी में गाड़ देने से उससे पौधा निकल जाएगा. वहीं, कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए भी सारे प्रोडक्ट पेपर और बांस से बने होते हैं. इनका प्रोडक्ट बिहार सरकार के कई विभागों में भी जाता है. भारत के अलग-अलग जगहों से ऑर्डर आते हैं. इस तरह यह कंपनी फिलहाल डेढ़ करोड़ का सलाना टर्नओवर कर रही है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related