जमशेदपुर की नंदिता दास: आर्ट एंड क्राफ्ट से घर बैठे कमाई की प्रेरणा.

Date:


Last Updated:

Jamshedpur Success Story : जमशेदपुर की नंदिता दास ने कोरोना काल में पुराने सामान से आर्ट बनाकर सोशल मीडिया और एग्जीबिशन के जरिए 80 से 90 हजार रुपये महीना कमा रही है. इसके साथ ही चार लोगों को रोजगार भी दी हुई हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.

जमशेदपुर : कहते हैं अगर हाथ में हुनर हो तो कमाई के रास्ते खुद बन जाते हैं. कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी जमशेदपुर की नंदिता दास की है, जिन्होंने अपने बचपन के शौक को ही आज कमाई का मजबूत जरिया बना लिया है. बचपन से ही नंदिता आर्ट एंड क्राफ्ट में काफी एक्टिव रहीं और सालों तक बच्चों को इसकी क्लास भी देती थीं, लेकिन कोरोना काल में जब सबकुछ बंद हो गया और घर से निकलना मुश्किल हो गया, तब उनके सामने भी काम रुकने की समस्या खड़ी हो गई.

डिजाइन को लोगों ने किया खूब पसंद

नंदिता दास ने यहीं से एक नया प्रयोग शुरू किया. जहां वह घर में पड़े पुराने सामान खाली सॉस की बोतलें, वाइन बोतलें और बेकार चीजों को इकट्ठा कर उन्होंने उन पर डिजाइन बनाना शुरू किया. पहले यह सिर्फ समय बिताने का तरीका था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी बनाई चीजें इतनी खूबसूरत बनने लगीं कि लोगों का ध्यान उनकी तरफ बढ़ने लगा. उन्होंने क्ले आर्ट, ग्लास आर्ट, सैंड आर्ट और स्टोन आर्ट से अलग-अलग डेकोरेटिव आइटम तैयार किए, जो देखते ही बनते थे.

ये आर्ट युवाओं को करते हैं आकर्षित

नंदिता बताती हैं कि वह पहले सभी बोतलों को अच्छी तरह गर्म पानी से साफ करती हैं, फिर उन पर पेंटिंग, टेक्सचर और लाइटिंग लगाकर फ्लावर पॉट, हैंगिंग लैंप और होम डेकोर आइटम में बदल देती हैं. इसके अलावा उनके बनाए फ्रिज मैगनेट भी काफी लोकप्रिय हैं, जिन पर यूनिक कोट्स और ट्रेंडिंग कैप्शन लिखे होते हैं, जो युवाओं को खासा आकर्षित करते हैं.

नंदिता दास ने बताया कि फिर धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया और एग्जीबिशन का सहारा लिया. उनकी डिटेलिंग और फिनिशिंग इतनी पसंद आई कि सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों और विदेशों से भी ऑर्डर मिलने लगे. आज स्थिति यह है कि वह घर बैठे ही हर महीने 80 से 90 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं. इतना ही नहीं, अपने इस काम के जरिए 4 अन्य लोगों को भी रोजगार दी हैं.

नंदिता का कहना है कि अगर किसी के पास हुनर और धैर्य है तो छोटा काम भी बड़ा व्यवसाय बन सकता है. कबाड़ समझे जाने वाले सामान को उन्होंने कला के जरिए पहचान दिलाई और यह साबित कर दिया कि सही सोच और मेहनत से घर बैठे भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related