Who is Rashmika’s Ex?: डेब्यू फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, कौन था रश्मिका मंदाना का पहला मंगेतर? जिससे शादी की दहलीज पर टूटी थी सगाई

Date:


Last Updated:

Who is Rashmika Mandanna’s Ex? साउथ फिल्म इंडस्ट्री की नेशनल क्रश यानी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय की जिंदगी में आने से पहले रश्मिका की सगाई कन्नड़ सुपरस्टार हो चुकी थी? साल 2016 में अपनी पहली फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर दोनों को प्यार हुआ और महज 21 साल की उम्र में रश्मिका ने सगाई कर ली थी. हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और साल 2018 में सगाई टूटने की खबर ने इंडस्ट्री को चौंका दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मंगेतर से सगाई टूटने के बाद जमकर ट्रोल हुई थीं रश्मिका मंदाना.

नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों सितारों के फैंस के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि इस कपल ने आखिरकार 22 फरवरी, 2026 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया और अब 26 फरवरी को उदयपुर में इनकी शादी होने जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय देवरकोंडा की जिंदगी में आने से पहले रश्मिका की सगाई हो चुकी थी? चलिए जानते हैं उनके एक्स मंगेतर के बारे में, जिससे रश्मिका का रिश्ता शादी की दहलीज तक पहुंचकर टूट गया था.

विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका मंदाना का नाम कन्नड़ सुपरस्टार और फिल्म मेकर रक्षित शेट्टी के साथ जुड़ा था. रक्षित और रश्मिका की पहली मुलाकात 2016 की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर हुई थी. यह रश्मिका की डेब्यू फिल्म थी और रक्षित इसके लीड एक्टर और प्रोड्यूसर थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. रक्षित उम्र में रश्मिका से करीब 13 साल बड़े थे, लेकिन उस वक्त प्यार के आगे उम्र का फासला छोटा नजर आया.

धूमधाम से हुई थी रश्मिका मंदाना-रक्षित शेट्टी की सगाई

खबरों की मानें तो 3 जुलाई, 2017 को रश्मिका और रक्षित ने कर्नाटक के विराजपेट में एक बेहद आलीशान और निजी समारोह में सगाई की थी. उस वक्त रश्मिका की उम्र महज 21 साल थी. सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस इस जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बुलाते थे. सगाई के बाद दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं.

क्यों टूटी थी रश्मिका मंदाना की सगाई?

मगर रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और साल 2018 में दोनों अलग हो गए. इस खबर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था. सगाई क्यों टूटी, इस पर न तो रश्मिका ने और न ही रक्षित ने कभी खुलकर कुछ कहा. आज भी दोनों इस मामले पर एक गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखते हैं. दोनों की सगाई टूटने की वजह कंपैटिबिलिटी इश्यूज यानी आपसी तालमेल की कमी बताया जाता है.

सगाई टूटने के बाद ट्रोल हुई थीं रश्मिका मंदाना

सगाई टूटने के बाद रश्मिका मंदाना को रक्षित शेट्टी के फैंस ने काफी ट्रोल भी किया था. इसके बाद रक्षित शेट्टी खुद रश्मिका के बचाव में आए थे और लोगों से उन्हें परेशान न करने की अपील की थी. खैर अब दोनों अपनी निजी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं.

मुश्किल वक्त में विजय देवरकोंडा बने रश्मिका का सहारा

रश्मिका मंदाना ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि रक्षित शेट्टी के साथ ब्रेकअप के बाद वह इमोशनली काफी टूट गई थीं. उसी दौर में उनकी फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग चल रही थी, जहां उन्हें विजय देवरकोंडा का साथ मिला. रश्मिका के मुताबिक, विजय ने उन्हें उस मुश्किल वक्त से उबरने में बहुत मदद की और उन्हें समझाया कि दुनिया में उनके लिए और भी बहुत कुछ है. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई जो अब 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related