Last Updated:
यूजीसी के नए कानून और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित मारपीट के खिलाफ इस्तीफा देने वाले यूपी के चर्चित पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति के मैदान में अपनी नई पारी का आगाज़ कर दिया है. सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन से उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) के गठन की औपचारिक घोषणा की.
बरेली सिटी एक्स मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री.
वृन्दावनः यूजीसी के नए कानून और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित मारपीट के खिलाफ इस्तीफा देने वाले यूपी के चर्चित पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति के मैदान में अपनी नई पारी का आगाज़ कर दिया है. सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन से उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) के गठन की औपचारिक घोषणा की. बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूजीसी के नए नियमों से जुड़े विवाद के चलते सिटी मजिस्ट्रेट के पद से त्यागपत्र दे दिया था.
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नाम से बनाई पार्टी
सरकारी सेवा छोड़ने के बाद से ही उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं. वृंदावन के श्री हरिदास धाम आश्रम में मीडिया से बात करते हुए अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के विजन में राम और कृष्ण दोनों का समावेश होगा और वह इन्हीं आदर्शों को साथ लेकर जनता के बीच जाएंगे. अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत के लिए उन्होंने बांके बिहारी की नगरी को चुना.
जब दिया था इस्तीफा, तब मचा था बवाल
अग्निहोत्री ने कहा कि वृंदावन की पावन धरा से इस संकल्प की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. अब देखना यह होगा कि नौकरशाही से राजनीति में उतरे अग्निहोत्री की यह RAM नीति प्रदेश के सियासी समीकरणों पर क्या असर डालती है. बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने जब इस्तीफा दिया था, तब खूब बवाल मचा था. कई ब्राह्मण समाज के लोग उनके आवास तक पहुंच गए और जमकर उनके समर्थन में नारेबाजी की थी. इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार पर भी हमला बोला था. इस बीच उनका सपा नेता माता प्रसाद पांडेय से भी बातचीत हुई थी. तब कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में जा सकते हैं.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें


