मात्र 25,000 लगाइए और गर्मी में नोट गिनिए! ये है समर सीजन का सबसे हिट स्ट्रीट बिजनेस

Date:


Sugarcane Juice Business Idea: अगर आप गर्मी के दिनों में बेरोजगार हैं या कोई छोटा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो गन्ने के रस (Sugarcane Juice) की दुकान आपके लिए कमाल का ऑप्शन हो सकता है. महज 25 हजार रुपए की लागत में ऐसा बिजनेस शुरू किया जा सकता है, जो रोजाना 2000 से 3000 रुपए तक की कमाई दे सकता है. गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा ठंडे और नेचुरल ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं, और गन्ने का रस उनकी पहली पसंद होता है.

सिर्फ 25 हजार में कैसे शुरू होगा बिजनेस?
बिजनेस एक्सपर्ट महेंद्र बताते हैं कि आज के समय में गन्ने के रस की मशीन 18 से 20 हजार रुपए में आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपए में गिलास, तपेली, चाकू, नींबू, अदरक, काला नमक और अन्य जरूरी सामग्री आ जाती है. यानी कुल मिलाकर 25 हजार रुपए में आपका पूरा सेटअप तैयार हो जाता है. गन्ना, बर्फ और मसाले अगर आप पहले से ले आते हैं तो रोज का खर्च भी बहुत कम पड़ता है और मुनाफा सीधा जेब में जाता है.

छोटी जगह, बड़ा मुनाफा
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए बड़ी दुकान की जरूरत नहीं होती. आप चाहें तो फुटपाथ पर टेंट लगाकर भी इसे शुरू कर सकते हैं. अगर दुकान लेना चाहें, तो 2000 से 3000 रुपए महीने के किराए में छोटी दुकान भी मिल जाती है. मशीन बिजली से चलती है, लेकिन चाहें तो जनरेटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

दुकान संचालकों ने खोला कमाई का राज
लोकल 18 की टीम से बात करते हुए दुकान संचालक विपिन पाल और राकेश गुप्ता बताते हैं कि गर्मी के मौसम में गन्ने के रस की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. लोग सुबह से लेकर शाम तक गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं. उनका कहना है कि सही जगह और साफ-सफाई के साथ काम किया जाए, तो रोजाना 1000 से 2000 रुपए आराम से कमाए जा सकते हैं, और कई जगहों पर यह कमाई 3000 रुपए रोज तक भी पहुंच जाती है.

डॉक्टर भी देते हैं गन्ने का जूस पीने की सलाह
गन्ने का रस न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि डॉक्टर भी गर्मी में गन्ने का जूस पीने की सलाह देते हैं. यह बात ग्राहकों का भरोसा बढ़ाती है और बिजनेस को और मजबूत बनाती है.

तीन महीने में लाखों की कमाई
अगर आप पूरे गर्मी के सीजन यानी करीब 3 महीने लगातार यह बिजनेस करते हैं, तो 2 से 3 लाख रुपए तक की कमाई संभव है. इस बिजनेस को महिला, पुरुष, युवा या युवती कोई भी कर सकता है. मेहनत कम है और मुनाफा ज्यादा, इसलिए इसे गर्मी का सबसे बेस्ट स्ट्रीट बिजनेस माना जा रहा है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related