Last Updated:
रसोई में स्वाद बढ़ाने वाला तेजपत्ता सेहत का भी खजाना है. यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर संतुलित रखने, सर्दी-खांसी में राहत देने, त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है. सही तरीके से इसका सेवन और उपयोग करने से शरीर को कई प्राकृतिक लाभ मिल सकते है.
सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी आयुर्वेद से कम नहीं तेजपत्ता, यह शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाए रखने में काफी मदद करता है. इसका प्रयोग करने के लिए तेज पत्ते को मिक्सी में पीस कर उसका पाउडर बना कर एक जार में रख ले. इसका सेवन करने के लिए आधा चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से यह हृदय व स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.
तेजपत्ता का सेवन करने से शुगर के मरीजों को भी काफी आराम मिलता है. यह ब्लड शुगर का नियंत्रण बनाए रखना है. इसका प्रयोग करने के लिए 1 कप पानी में 2 तेज पत्ते उबालकर सुबह खाली पेट पिएं. इससे शुगर लेवल संतुलित बना रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.
तेजपत्ता त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता ह. यह त्वचा में निखार बनाए रखने में मदद करता है. इसके प्रयोग के लिए तेज पत्ते को उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें. फिर इसे चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा साफ और ताजगी भरी दिखेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सर्दी-खांसी में तेजपत्ता से बने काढ़ा पिने से राहत मिलती है तेज पत्ता को अदरक और थोड़ा शहद से मिलाकर पानी में उबालें, इसका दिन में 1–2 बार सेवन करें,यह गले की खराश और कफ में आराम देता है.
तेजपत्ता सेहत के साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है बालों का झड़ना, डैंड्रफ को काम करना और बाल मजबूत बनाए रखने के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है. इसका प्रयोग करने के लिए तेज पत्ते को पानी में उबाल कर उससे बाल धोएं, यह डैंड्रफ कम करने और बालों को चमक देने में मदद करता है.


