Bengaluru Villa Gang-Rape Case Update | Bengaluru Sugar Daddy vs Gang Rape Case | Bengaluru 19-Year-Old Student Gang Rape | ‘शुगर डैडी चाहिए था उसे’, बेंगलुरु 19 साल की छात्र गैंगरेप केस में घूम गई जांच, क्या है ₹25 लाख वाला गेम

Date:


Last Updated:

बेंगलुरु के एक पॉश विला में हुई कथित गैंगरेप की घटना ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. जहां एक तरफ 19 साल की कॉलेज छात्रा ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है, वहीं आरोपियों में से एक ने दावा किया है कि लड़की शुगर डैडी की तलाश में थी और अब पत्रकार के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही है.

Zoom

बेंगलुरु रेप केस में ब्लैकमेलिंग का नया ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

बेंगलुरु के जक्कुर इलाके में एक विला में हुई पार्टी के बाद शुरू हुआ बवाल फंसता हुआ दिख रहा है. पुलिस की जांच में अब दो अलग-अलग कहानियां सामने आई हैं. कहानी सुन पुलिस का भी माथा घूम गया है. पुलिस के लिए ये केस पेचीदा बनता जा रहा है. जहां एक तरफ लड़की ने दोनों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, तो दूसरी ओर आरोपी ने छात्रा पर जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वह एक पत्रकार से मिलकर 25 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेलिंग कर रही है.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गैंगरेप का मामला दर्ज होने से एक दिन पहले, यानी 21 फरवरी को ही एक आरोपी ने छात्रा के खिलाफ रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी राजाजीनगर में सेकंड हैंड कार का बिजनेस करता है, उसने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की वेलेंटाइन डे पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात इस छात्रा से हुई थी.

उसे शुगर डैडी की तलाश थी

आरोपी का आरोप है कि कार में ड्रॉप करने के दौरान छात्रा ने खुद को ‘शुगर बेबी’ बताया था. वह किसी ‘शुगर डैडी’ से मिलवाने की बात कह रही थी. उसने दावा किया कि 18 फरवरी को लड़की ने इंस्टाग्राम पर उस पर रेप का झूठा आरोप लगाया और फिर उसे राज न्यूज के कथित पत्रकार इमरान के फोन आने लगे. आरोपी के अनुसार, उससे मामला रफा-दफा करने के लिए मोटी रकम मांगी गई. पैसे न देने पर टीवी पर बदनाम करने वाला प्रोमो चलाने की धमकी दी गई.

नशीली गोली और हैवानियत

दूसरी ओर, मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली और बेंगलुरु में प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी शिकायत में रूह कंपा देने वाली दास्तां सुनाई है. छात्रा के अनुसार, उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए डिक्सन सांडो (21) से हुई थी. 14 फरवरी की रात डिक्सन ने उसे जक्कुर के रेक्स विला में पार्टी के लिए बुलाया. डिक्सन ने उसे निखिल (35) नाम के व्यक्ति से मिलवाया. आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन एक गुलाबी रंग की गोली खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई. छात्रा ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में एक मॉल के पास छोड़ दिया गया. छात्रा ने 17 फरवरी को अस्पताल में इलाज कराया और फिर अपने भाई को जानकारी देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के सामने ‘दोहरी’ चुनौती

बेंगलुरु पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन, आरोपी की ओर से दर्ज रंगदारी की FIR ने मामले को संदिग्ध बना दिया है. पुलिस अब दोनों पक्षों के मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड्स और विला के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि असलियत क्या है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related