Ayodhya News : अयोध्या में होली से पहले दौड़ेंगी 20 नई AC बसें, लखनऊ से गोरखपुर तक फायदा, जानें कैसे

Date:


Last Updated:

Ayodhya ki local news : होली से पहले अयोध्या को परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. 20 नई 51-सीटर एसी इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या धाम बस अड्डे पर पहुंच चुकी हैं. ये कदम श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. बसों में आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद हैं. दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों और अनुकूल प्रवेश व्यवस्था की गई है. लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या परिक्षेत्र के परिवहन विभाग अधिकारी विमल रंजन ने बताया कि सभी नई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन कराया जा रहा है.

रामनगरी अयोध्या में 20 नई 51-सीटर एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. शहर और आसपास के प्रमुख धार्मिक व शहरी मार्गों पर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

नई इलेक्ट्रिक बसों से अयोध्या से लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक और शहरी गंतव्यों तक सीधी सेवा को और मजबूती मिलेगी. इससे न केवल श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा, बल्कि दैनिक यात्रियों का भी समय बचेगा.

परिवहन विभाग के अनुसार, ये बसें अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें पूरी तरह नियंत्रित एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे हर मौसम में यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. बसों में आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद हैं. इससे सुरक्षा और निगरानी दोनों सुनिश्चित होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बसों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जिनसे यात्रियों को रूट, आगामी स्टॉपेज और यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारियां लगातार मिलती रहेंगी. इससे पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को भी किसी तरह की असुविधा नहीं होगी. दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए बसों में उनके लिए आरक्षित सीटों और अनुकूल प्रवेश व्यवस्था की गई है.

अयोध्या परिक्षेत्र के परिवहन विभाग अधिकारी विमल रंजन ने बताया कि सभी नई इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी प्रशिक्षण और ट्रायल रन कराया जा रहा है, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए. ड्राइवरों और परिचालकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की विशेषताओं, सुरक्षा मानकों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

होली जैसे बड़े पर्व से पहले इन बसों के सड़कों पर उतरने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण में कमी आएगी. यह पहल अयोध्या को स्मार्ट और हरित परिवहन की दिशा में एक कदम और आगे ले जाएगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related