Last Updated:
भोजपुर में मुफ्त में सोलर पैनल अपने घर लगवा सकते है.बिजली विभाग के द्वारा लगातार अपील किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ ले.मुफ्त में सोलर पैनल लगवा कर पूरे बिल को शून्य कर बिजली विभाग से आसानी से छुटकारा पा सकते है. पहले चरण में लगभग भोजपुर में 1.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छाया-मुक्त छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
अब भोजपुर में मुफ्त में सोलर पैनल अपने घर लगवा सकते है.बिजली विभाग के द्वारा लगातार अपील किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ ले.मुफ्त में सोलर पैनल लगवा कर पूरे बिल को शून्य कर बिजली विभाग से आसानी से छुटकारा पा सकते है. Bihar State Power Holding Company Limited ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक महत्वपूर्ण जनहित पहल की घोषणा की है.
इस योजना के अंतर्गत राज्य के कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को निःशुल्क सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे. पहले चरण में लगभग भोजपुर में 1.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छाया-मुक्त छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह कदम गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है.
पारंपरिक बिजली पर निर्भरता होगी कम
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को बढ़ते बिजली खर्च से राहत दिलाना है. सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ताओं को पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करनी होगी, जिससे उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी. साथ ही, यह पहल राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी.
अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को SUVIDHA ऐप के माध्यम से अपनी सहमति दर्ज करानी होगी.विभाग ने स्पष्ट किया है कि सहमति देने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है.तय समय सीमा के भीतर सहमति दर्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम चरण में शामिल नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.हालांकि, योजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर पैनलों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की ही होगी.विभाग ने यह भी बताया है कि पैनल की नियमित सफाई और देखभाल से उसकी कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को निरंतर लाभ मिलता रहेगा.
बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों के लिए आर्थिक रूप से सशक्तिकरण का माध्यम बन सकती है. इससे न केवल बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि राज्य ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ेगा. विभाग ने सभी कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस लाभकारी योजना का अधिक से अधिक फायदा उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं.


