कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा मिलाजुला, वाद-विवाद से बचें, दोपहर बाद सुधरेंगे हालात, करें ये उपाय

Date:


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि वालें कार्य करेंगे एकदम सोच विचार कर ही कार्य करें अन्यथा आपको हानि हो सकती है.अगर सोच विचार कर कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें आपको सफलता भी हासिल हो सकती है.आज का दिन आपका व्यापार यथावत रहने वाला है

कन्या राशि वालों आज प्रातः काल से लेकर संध्या काल तक सावधान रहने की जरूरत है.बिना मतलब के उलूल जुलूल बातों मे ना पड़े. आज किसी से भी वाद विवाद बिल्कुल ना करे अन्यथा आपको हानि हो सकती है. मन में आज असंतोष तथा बेचैनी रह सकती है. किसी भी काम में पूरी तरह से आपका मन नहीं लग पाएगा. पूर्व में की गई कुछ गलतियों का अहसास आपके दिल-दिमाग पर फिर से छा सकता है जिसकी वजह से मन आत्मग्लानि से भर उठेगा. आप पक्के इरादों के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं इसलिए खुद से ही आपको संभलना होगा.

कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए कार्य कुछ खास सफल नहीं हो पाएंगे इसलिए बेहतर है कि समय को अनुकूल किया जाए. बिजनस करने वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास तो नहीं कहा जाएगा. लेकिन लाभ सामान्य बना रहेगा.विस्तृत जानकरी जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

सोच विचार किया गया कार्य ही आपके लिये हो सकता है सफल:
ज्योतिषाचार्य कहते है की आप आज अभी कार्य करेंगे एकदम सोच विचार कर ही कार्य करें अन्यथा आपको हानि हो सकती है. अगर सोच विचार कर कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें आपको सफलता भी हासिल हो सकती है.

व्यापार यथावत रहेगा:
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपका व्यापार यथावत रहने वाला है यानी कि जैसे पिछले दिन चल रही थी व्यापार वैसे ही चलने वाली है अगर मुनाफे का योग बनेगा भी तो दोपहर के बाद क्योंकि दोपहर के बाद से आज का आपका अच्छा समय थोड़ा-थोड़ा शुरू हो सकता है.

उपाय– ऐसे तो आज ग्रहण नक्षत्र की शुभ दृष्टि आपके ऊपर नहीं पड़ रही है लेकिन समय को शुभ बनाने के लिए आज भगवान गणेश की पूजा आराधना करें और गणेश अथर्व का पाठ पढ़ें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related