Last Updated:
मथुरा के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं. रंगीली गली और चौक को राधा-कृष्ण की आकर्षक पेंटिंग्स से सजाया गया है. 16 कलाकारों की टीम ने एक माह की मेहनत से द्वापर युग की झलक उकेरी है. संकरी गलियों में होली थीम पर बनी चित्रकारी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है. दूर-दराज से आने वाले लोग यहां सेल्फी लेकर इस अनोखे उत्सव का आनंद उठा रहे हैं.
मथुरा : विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए बरसाना तैयार है. द्वापर युग की याद लट्ठमार होली की झलक दर्शाती है. बरसाना की रंगीली गली भी सजकर तैयार हो गई है. इस गली में राधा कृष्ण की पेंटिंग लोगों का मन मोह रही है. बरसाना द्वापर की यादों में डूबा हुआ है. एक माह की कड़ी मेहनत के बाद इन गलियों को राधा कृष्ण के चित्रों से सजाया गया है. इन गलियों में अगर आप पहुंचेंगे, तो आपको द्वापर की झलक देखने को मिलेगी. 16 पेंटर लगातार इन गलियों को सजाने संवारने में लगे हुए थे.
लट्ठमार होली के लिए सजकर तैयार हुई बरसाना की गली
ब्रज में होली का महत्व बेहद खास होता है. यहां की होली को विश्व प्रसिद्ध इसलिए कहा जाता है कि इस होली से राधा कृष्ण की यादें जुड़ी हुई हैं. द्वापर युग से बृज की होली का जो उत्साह है, वह आज भी बरकरार बना हुआ है. बात अगर बरसाना की लट्ठमार होली की की जाए तो यहां एक अलग ही छटा देखने को मिलती है. यहां की उन गलियों में राधा कृष्ण की गूंज आज भी सुनाई देती है. होली के समय ऐसा लगता है, स्वयं राधा कृष्ण इन गलियों में आकर होली खेलते हैं. इसीलिए बरसाने की उन संकरी गलियों को तैयार किया जाता है. यहां जो भी श्रद्धालु होली का आनंद लेने के लिए पहुंचे, उसे द्वापर कालीन समय का अनुभव हो.
एक महीने पहले से शुरू हो जाती है तैयारी
रंगीली गलियों को तैयार कर रहे पेंटरों से जब लोकल 18 की टीम ने बात की तो पेंटरों ने बताया कि लगभग 1 महीने पहले से तैयारी यहां शुरू हो जाती है. पेंटर देव शर्मा ने बताया कि बरसाना में अधिकतर गलियां, तिराहे, चौराहों पर पेंटिंग हमारी टीम कर रही है. 16 सदस्य टीम में सभी लोग अलग-अलग जगह पर लगे हुए हैं. राधा कृष्ण की तस्वीरों को अंकित करने का कार्य किया गया है. रंगीली चौक पर हम लोग पेंटिंग बना रहे हैं. इस पेंटिंग में अलग-अलग थीम लट्ठमार होली से जुड़ी हुई दर्शायी गई है. राधा कृष्ण की पेंटिंग भी रंगीली चौक पर बनाई गई हैं. तस्वीरें जिस तरह से बनाई गई हैं. हमें आनंद आता है. हमें सौभाग्य की प्राप्ति होती है कि भगवान श्री कृष्ण और राधा ने हमें इस काम के लिए चुना है.
विगत तीन वर्षों से हम लगातार राधा कृष्ण की पेंटिंग बरसाना में बना रहे हैं. अलग-अलग थीम की यह पेंटिंग होती है. लट्ठमार होली से जुड़ी हुई यह पेंटिंग हम लोग हर साल बनाते हैं. रंगीली चौक पर जिस तरह से यह पेंटिंग बनाई गई है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मन आकर्षित कर रही है. लोग यहां सेल्फी लेने से अपने आप को नहीं रोक पा रहे हैं. यहां का जो नजारा उस लट्ठमार होली को दर्शाता है. जिसे लोग देखने के लिए दूर दराज से आते हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


