‘पहला हमेशा खास होता है’, ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले तारा सुतारिया ने खरीदा घर, पूजा कर किया गृह प्रवेश, देखें फोटो

Date:


Last Updated:

‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा और गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर कीं. घर का इंटिरियर और डिजाइन उनकी पर्सनैलिटी की झलक दिखाता है. तारा ने इस उपलब्धि को खास बताया और 2026 में नए सफर की शुरुआत की.

तारा सुतारिया ने पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी. हाल में फिल्म से उनका धांसू लुक रिवील किया था, जिसके लिए उन्होंने सराहा गया. तारा जबसे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. यह फिल्म मार्च में रिलीज होगी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है. एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है, जो उनके लिए तरक्की और नए सफर की शुरुआत का प्रतीक है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

तारा सुतारिया ने सोमवार को अपने नए घर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उन्होंने फैंस को अपने उस घर के अंदर की तस्वीरें दिखाईं. घर का इंटीरियर सादगी से भरा है- कंफर्टेबल कॉर्नर, खूबसूरत सजावट और स्टाइलिश लेकिन सादे अंदाज में सजा हुआ घर, जो दिखावे से ज्यादा अपनापन देता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

पोस्ट की सबसे खास तस्वीरों में से एक में तारा सुतारिया साड़ी पहनकर हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रही हैं, जो शायद गृह प्रवेश की रस्म है. यह पल परंपरा और बदलाव दोनों को दर्शाता है- एक शुभ शुरुआत, जिससे वह अपने नए जीवन अध्याय की उम्मीद कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तारा सुतारिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नई शुरुआत के लिए… अपने पहले घर में अनगिनत हंसी और प्यार के लिए, और 2026 को खुले दिल से अपनाने के लिए.” अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, “पहला हमेशा खास होता है.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

तारा सुतारिया की पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारा प्यार बरसाया और कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. ओरी, रिया चक्रवर्ती, बादशाह और सोनम बाजवा समेत इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

हालांकि तारा या वीर ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन तारा ने हाल ही में एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा था, “मैंने सीखा है अपनी शांति की रक्षा करना.” उन्होंने बताया कि यह समझ उन्हें कम उम्र में नहीं थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

तारा सुतारिया ने कहा कि अगर आज उनमें कुछ अलग है, तो वह है सुकून के साथ रहना. जब भी क्रिएटिव प्रेशर महसूस होता है, तो वह बाहर की ओर भागने के बजाय खुद के भीतर झांकती हैं—चाहे वह सोच में डूबना हो, अकेले रहना हो या कभी-कभी कुछ भी न करना हो. उन्होंने बताया कि यही तरीका है जिससे वह अपने मन को शांत रखती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

तारा सुतारिया ने अपने करियर की सबसे बड़ी सीख के बारे में भी बताया कि जब जरूरी हो, तो वह पीछे हटना जानती हैं. उन्होंने माना कि कई बार उन्होंने प्रोफेशनल फायदे के बजाय अपनी वैल्यूज को चुना, भले ही इसकी कीमत चुकानी पड़ी हो. उन्होंने कहा, “मैं फिल्म खोना पसंद करूंगी, लेकिन खुद को नहीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tarasutaria)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related