Last Updated:
विक्की कौशल ने अपने तीन महीने के बेटे विहान के बारे में बात की. विक्की ने कहा कि वह बेटे को प्यार करते हैं और उनके साथ खेते हैं. लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक योद्धा हैं. विक्की ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान और मां बनने बाद कैटरीना ने खुद ही सबकुछ संभाला. विक्की ने कैटरीना की मां बनने की ताकत की तारीफ की.
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की तारीफ की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@vickykaushal)
मुंबई. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नवंबर 2025 में पेरेंट्स बनें. कैटरीना बेटे विहान को जन्म दिया. बेटे जन्म के एक महीने बाद विक्की ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बेटे होने की शेयर की थी. उन्होंने कहा था कि बच्चे की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है, लेकिन बेटे के आने से बहुत खुश और आभारी भी हैं. अब हाल ही में एक इवेंट में विक्की ने अपने तीन महीने के बेटे विहान के बारे में बात की और कहा कि वे खुद को चीयरलीडर मानते हैं, जबकि कैटरीना ने प्रेग्नेंसी और मां बनने के दौरान एक वॉरियर की तरह सब कुछ संभाला है.
विक्की कौशल हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक इवेंट में शामिल हुए. इस इवेंट में नेहा धूपिया ने उनसे पूछा, “नए पापा बनने का अनुभव कैसा है?” इस पर विक्की ने जवाब दिया, “अभी वो(बेटा) तीन महीने का है, इस उम्र में पापा को ज्यादा कुछ करना नहीं पड़ता, मैं बस चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहा हूं और इंतजार कर रहा हूं कि वो बड़ा हो जाए ताकि मैं भी ज्यादा योगदान दे सकूं.”
विक्की कौशल फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. उन्होंने आगे कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कहा, “अभी मां सुपरहीरो बनकर सब संभाल रही हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो एक योद्धा रही हैं, मां बनने के बाद भी. मुझे उन पर बहुत गर्व है और मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं.”
विक्की कौशल ने साल 2025 का सबसे बड़ा पल
इससे पहले विक्की कौशल ने जीक्यू इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के इस नए फेज के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था,”इस साल पिता बनना मेरे लिए 2025 का सबसे बड़ा पल है. ये एक जादुई एहसास है. मुझे हमेशा लगता था कि जब ये वक्त आएगा तो मैं बहुत इमोशनल और खुश हो जाऊंगा, लेकिन असल में ये मेरी जिंदगी का सबसे ग्राउंडिंग मोमेंट रहा है.”
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी-फैमिली
बता दैं, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने ने 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इस कपल ने नवंबर 2025 में अपने बेटे का वेलकम किया और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की. दोनों ने लिखा, “हमारी खुशियों का गुच्छा आ गया है. ढेर सारे प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं. 7 नवंबर 2025.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें


