Pakistan loses T20 match, people in Ayodhya express happiness by distributing laddus, saying father is father.

Date:


Last Updated:

T20 World Cup : भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत के बाद अयोध्या में जश्न का माहौल बन गया. सड़कों पर युवाओं. श्रद्धालुओं और संतों की भीड़ उमड़ी. लता मंगेशकर चौक पर प्रसाद वितरण. आतिशबाजी और देशभक्ति के नारों के बीच देर रात तक उत्सव मनाया गया. पूरी रामनगरी गर्व और उल्लास से झूम उठी.

अयोध्या: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित किया तो रामनगरी में उत्सव जैसा माहौल बन गया. जीत की खबर फैलते ही शहर की सड़कों पर युवाओं. श्रद्धालुओं और संतों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर ओर देशभक्ति के नारे गूंजने लगे. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया.

लता मंगेशकर चौक बना जश्न का केंद्र
शहर की हृदयस्थली लता मंगेशकर चौक पर खास उत्साह देखने को मिला. यहां संतों और युवाओं ने एकत्र होकर हनुमान जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया. एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया. “भारत माता की जय”. “वंदे मातरम्” और “जय श्री राम” के नारों से वातावरण गूंज उठा. ढोल-नगाड़ों की थाप और तिरंगे झंडों के साथ देर रात तक जश्न चलता रहा.

संतों ने बताया देश के गौरव की जीत
संतों ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल मुकाबले की सफलता नहीं. बल्कि देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है. भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि टीम किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल कर सकती है. संतों और श्रद्धालुओं ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की और इसे ऐतिहासिक पल बताया. भारत ने मैच जीत कर एक बार फिर साबित कर दिया कि बात तो बाप ही होता है.

सड़कों पर आतिशबाजी और मिठाइयों की बारिश
अयोध्या की सड़कों पर पटाखों की गूंज सुनाई दी. युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की. जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं. साधु संत और स्थानीय लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए. पूरा शहर रोशनी और उल्लास से जगमगा उठा. हर चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था.

युवाओं में दिखा खास जोश
क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया. युवाओं ने तिरंगा लेकर सड़कों पर जुलूस निकाला. देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया. लोगों का कहना था कि भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है.

देर रात तक चलता रहा जश्न
भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत ने अयोध्या को जश्न में डुबो दिया. देर रात तक लोग सड़कों पर जीत का आनंद लेते रहे. ढोल-नगाड़ों. आतिशबाजी और जयकारों के बीच रामनगरी में देशभक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला. यह जीत शहरवासियों के लिए गर्व और उल्लास का खास अवसर बन गई.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related