Helicopter Crash News: एक और विमान हादसे से दहले लोग, हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, अंडमान के समंदर में हुआ हादसा

Date:


होमताजा खबरदेश

एक और विमान हादसे से दहले लोग, अंडमान सागर में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग

Last Updated:

Helicopter Crash News: पवन हंस का यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था. उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की अंडमान सागर में आपात लैंडिंग कराई.

Zoom

पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को अंडमान क्षेत्र में उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी.

सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को अंडमान क्षेत्र में उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी. यह घटना अंडमान सागर में हुई, जहां पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से पानी पर उतारा. हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, पवन हंस का यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था. उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की अंडमान सागर में आपात लैंडिंग कराई.

हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग थे सवार

हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं.

पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया, ‘आज सुबह करीब 9:30 बजे पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर मायाबंदर के पास एक शॉर्ट लैंडिंग घटना का शिकार हो गया. यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से उड़ा था, जिसमें दो क्रू सदस्य और पांच यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

चतरा प्लेन क्रैश में 7 की गई जान

लगातार सामने आ रही विमानन घटनाओं के बीच यह मामला एक बार फिर हवाई सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. एक दिन पहले ही झारखंड के चतरा में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया था. इस हादसे में विमान पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है. यह एयर एंबुलेंस रांची के 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी. वे आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे. विमान में मरीज संजय कुमार के अलावा पायलट विवेक विकास भगत और सबराजदीप सिंह, मरीज के परिजन अर्चना देवी और ध्रुव कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, और नर्स सचिन कुमार मिश्रा सवार थे.

डीजीसीए के अनुसार, इस एयर एंबुलेंस ने रांची से दिल्ली के लिए शाम 7.11 पर उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान, शाम 7.34 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क अचानक से टूट गया. यह विमान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related