बहराइच में पहली बार आयोजित मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर, लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ!

Date:


बहराइच. जिले में पहली बार वृहद सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, इसी के साथ छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस दौरान लाभार्थी लाभान्वित होकर मुस्कुराए और सरकार का धन्यवाद किया. इसी के साथ ही सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को जागरूक करना और लाभ दिलाना है. जिसका असर बखूबी इस शिविर में देखने को मिला है.

विभागों ने दी जानकारी किया लाभान्वित
कार्यपालक अध्यक्ष, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज उत्थान आडिटोरिम में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया. मेगा शिविर के दौरान जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासकीय योजनाओं के बारे में आमजनमानस को जागरूक किया गया, वहीं विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया.

जिले के आला अधिकारियों के हाथों सम्मानित हुए लाभर्थी

मेगा शिविर के दौरान जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह द्वारा अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास, स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान, श्रम विभाग, व्यक्तिगत शौचालय, पारिवारिक लाभ योजना, निषादराज बोट योजना व मोपेड विद आईस बाक्स योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय राशन कार्ड, फार्मा मशीनरी एवं कृषि यन्त्र योजना, निराश्रित महिला अनुदान तथा कौशल विकास योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया. इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और बच्चों को अन्प्रासन कराया गया. महिला स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. व सी.आई.एफ. के डैमो चेक के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया.

सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने दी जानकारी
सुश्री राय इस दौरान बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में खासकर ग्रामीण तपके में हमारे जो ऐसे भोले भाले ग्रामीण रहते हैं जिनको सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों तक जानकारी साझा करना है. साथ ही अधिक से अधिक लाभ दिलाना है. मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास, नरेगा, स्वास्थ्य, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि, एक जनपद एक उत्पाद, डूडा, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवा योजना, श्रम, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग के साथ-साथ बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों के पंजीकरण की कार्यवाही भी गयी. शिविर के अन्त में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, बहराइच पवन कुमार शर्मा द्वारा मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, पुलिस फोर्स व लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related