उदित नारायण और अलका याग्निक ने यूं तो कई गानों को अपनी आवाज से सजाया है. लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं, जिनको सुनने का मन बार बार करता है. साल 2004 में आई फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों का लव सॉन्ग ‘मेरे सर पे दुपट्टा मेरे प्यार का’ आज भी काफी फेमस हैं, जिसने पिया से मिलन के कसक सुनाई देती है. गाने में दिव्या खोसला के मूव्स, खूबसूरती और अदा देख बॉबी पूरी तरह बहक जाते हैं. उनकी आंखों में चमक देख फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड बनीं संदली सिन्हा को जलन होने लगती है. यह गाना फिल्म के फील-गुड मोमेंट्स में से एक है, जहां आर्मी बैकग्राउंड के बावजूद लव ट्रायंगल जैसी फीलिंग आती है. अनु मलिक के संगीत और समीर के बोलों से सजा यह गीत फिल्म के रोमांटिक एंगल को उभारता है.


