ग्रेटर नोएडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Date:


Last Updated:

Greater Noida Firing News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक युवक की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. आइए पूरी वारदात और इसके पीछे की वजह जानते हैं.

Zoom

ग्रेटर नोएडा फायरिंग

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक युवक की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम सबूत बन रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ग्रेटर नोएडा में इस वारदात की सूचना मिलते ही थाना इकोटेक-1 पुलिस टीम के साथ एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने जानकारी दी कि पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. युवक का नाम नितिन था, जो लुक्सर गांव का रहने वाला था.

बदमाशों ने की तोबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है, जब युवक किसी काम से जा रहा था. तभी तीन बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार युवक के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. परिजन उसे आनन-फानन में कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला को बंदूक दिखाकर धमकाया

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक महिला ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे हथियार दिखाकर डरा दिया. महिला के लगातार चिल्लाने के बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था. पुलिस को आशंका है कि जिन लोगों ने उसे गोली मारी, उनके परिवार के एक सदस्य की हत्या के मामले में ही नितिन जेल गया था.

हिरासत में दो आरोपी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सचिन के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटो ड्राइवर से सफाईकर्मी तक, जब लालच पर भारी पड़ी ईमानदारी, लौटाया लाखों का कैश-सोना

होमफोटोदेशड्राइवर से सफाईकर्मी तक, जब लालच पर भारी...