Skin Care Tips: झाइयों और काले धब्बों से हैं परेशान? अपनाएं एलोवेरा के आसान घरेलू उपाय, चेहरे पर आएगा शानदार निखार

Date:


Last Updated:

Skin Care Tips: लंबे समय तक तेज धूप में रहने से त्वचा पर हाइपर पिगमेंटेशन यानी झाइयों की समस्या तेजी से बढ़ रही है. चेहरे पर काले या भूरे धब्बों के रूप में दिखने वाली यह समस्या न केवल सौंदर्य को प्रभावित करती है. बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती है. कोडरमा सदर अस्पताल स्थित जिला आयुष विभाग के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने इस समस्या से राहत पाने के लिए सरल और घरेलू उपाय सुझाए हैं. उन्होंने कहा कि पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना भी त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है.

यदि लोग नियमित रूप से घरेलू उपायों को अपनाएं और जीवनशैली में सुधार करें तो हाइपर पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पाया जा सकता है.डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा में मेलानिन के उत्पादन को बढ़ा देती हैं. मेलानिन की अधिकता के कारण चेहरे पर काले धब्बे या झाइयां बनने लगती है.

यदि इस समस्या को लंबे समय तक अनदेखा किया जाए तो त्वचा की रंगत असामान्य हो सकती है और दाग गहरे हो सकते हैं. इसलिए समय रहते सही देखभाल बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि एलोवेरा हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या में बेहद कारगर प्राकृतिक उपाय है.

एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को पोषण देते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं. एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और धूप से हुई क्षति की मरम्मत में सहायक होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डॉक्टर ने बताया कि हाइपर पिगमेंटेशन से परेशान लोग रोजाना ताजा एलोवेरा के पल्प से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 10 से 15 मिनट तक पल्प को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा की रंगत में सुधार दिखने लगता है. इसके साथ ही उन्होंने एलोवेरा के सेवन पर भी जोर दिया.

सुबह खाली पेट एक चम्मच एलोवेरा पल्प का सेवन करने से शरीर को अंदरूनी पोषण मिलता है. यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और त्वचा को भीतर से स्वस्थ बनाता है. बाहरी उपयोग और सेवन का संयुक्त प्रभाव झाइयों की समस्या में तेजी से राहत देता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related