Last Updated:
Om Shanti Om Movie Unknown Facts : फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी. प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की कास्ट फाइनल नहीं हुई थी. माथे पर चिंता की लकीरे थे. 31 दिसंबर को प्रोड्यूसर के घर पर पार्टी हुई थी. पार्टी में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था. इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने पार्टी में शिरकत की. इसी बीच डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की नजर एक सुपर स्टार पर पड़ी. डायरेक्टर उसे बाथरूम में ले गई और जल्दी से कहानी सुनाई. विलेन का रोल ऑफर किया लेकिन सुपर स्टार ने इनकार कर दिया. किसी तरह उसे मनाया. फिर जो फिल्म बनकर तैयार हुई उसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चार दिन पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने विलेन ढूंढा. विलेन भी हीरो ही थी. उसे नए साल के जश्न की पार्टी के बीच पकड़कर बाथरूम ले गए. फिर उसे जल्दी से कहानी सुनाई. फिर भी वह तैयार नहीं हुआ. हम बात कर रहे हैं 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की. विलेन का रोल अर्जुन रामपाल ने किया था. उन्हें फराह खान-शाहरुख खान बीच पार्टी से पकड़कर बाथरूम में ले गए थे. शाहरुख के बार-बार दवाब डालने के बाद उन्होंने हामी भरी. जब यह फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. आइये जानते हैं दिलचस्प किस्से…….
फराह ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म की कास्ट का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था, ‘शूट के चार दिन पहले एसआरके बाथरूम में कास्ट फाइनल हुई थी. ये हमारी मजबूरी थी. लास्ट मिनट में अर्जुन रामपाल की कास्टिंग हुई थी. बाकी सभी हीरो ने मना कर दिया था. मुझे और शाहरुख को ऐसा लगा कि शांतिप्रिया जिससे प्यार करेगी उसे गुड लुकिंग होना चाहिए. प्रकाश राज जैसा नहीं होना चाहिए. 6 जनवरी से शूटिंग शुरू होनी थी. 31 दिसंबर को शाहरुख खान के घर पर पार्टी थी. अर्जुन रामपाल को मैंने पकड़ा. शाहरुख ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया. स्टोरी नैरेट की. इसके बाद उसने ना बोला. शाहरुख ने उसे फिर से कॉल किया और किसी तरह मना लिया.’
फराह खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘ओम शांति ओम में जो कॉस्ट्यूम शाहरु खान ने पहना, उसे 70-80 के दशक में किसी ना किसी एक्टर ने जरूर पहना था. हमने कोई ऑरिजनल कॉस्टूम नहीं बनाया था. थोड़ा ट्वीक किया था. ‘तुमको पाया तो खोया हूं’ सॉन में शाहरुख खान जिस कोट को पहने नजर आते हैं, उसे राजेश खन्ना ने आशिक मूवी में पहना था. ‘आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं’ में जो चेक जैसा कोट पहना था, उसे ऋषि कपूर ने रफू चक्कर फिल्म में पहना था.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म में विकी सांडू की ठरकी लाइन ‘आज शाम को तुम क्या कर रही हो’, अभिनेता अनिल कपूर को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. फराह ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए बताया था, ’30 साल पहले जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तब अनिल कपूर हमेशा ये बोला करते थे. तब मैं बहुत दुबली-पतली थी. शॉर्ट्स पहना करती थी तो अनिल कपूर मुझसे कहा करते थे कि ‘यू गॉट नाइस लेग्स. क्या कर रही हो आज शाम को. मैंने यही डायलॉग ओम शांति ओम में डाला था.’
‘ओम शांति ओम’ फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर बेसड थी. 1980 में सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी ‘कर्ज’ मूवी भी इसी पर आधारति थी. इसी फिल्म का बेसिक आइडिया लेकर 2007 में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने यह फिल्म बनाई. फराह ने बताया था कि उन्होंने सिर्फ 15 दिन में फिल्म की स्टोरी लिख दी थी. ओम शांति ओम का स्क्रीनप्ले फराह खान-मुश्ताक शेख ने लिखा था. यह दीपिका पादुकोण की डेब्यू मूवी किया था. फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था.
फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े, किरण खेर लीड रोल में नजर आए थे. शाहरुख खान के साथ फराह की यह दूसरी फिल्म थी. इससे पहले दोनों ने ‘मैं हूं ना’ बनाई थी. ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण का कोई ऑडिशन नहीं लिया गया था. उसका लुक टेस्ट महबूब स्टूडियो में रखा गया था. दीपिका की आवाज बहुत खराब थी, डांसिंग स्टाइल कमाल था. हेमा मालिनी जैसा लुक आ रहा था. इसीलिए फिल्म में ले लिया. दीपिका को फिल्म में लिए जाने पर भी फराह ने हैरानी जताई थी.
फिल्म मे एक गाने ‘दीवानगी दीवानगी दीवानगी है..’ में 31 एक्टर-एक्ट्रेस नजर आए थे. कई स्टार ऐसे भी थे जो न्योता देने के बाद भी नजर नहीं आए थे. फराह खान ने कपिल शर्मा के शो में बताया था, ‘रवीना टंडन उस समय प्रेग्नेंट थीं इसलिए नहीं आईं. देवानंद नहीं आए. हर दिन पांच स्टार आते थे. हम लोग दो-दो घंटा सबके लिए रखते थे. शाहरुख सुबह-सुबह ही आ जाता था क्योंकि वो एक्टर-होस्ट और प्रोड्यूसर था. अमिताभ बच्चन अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में बिजी थे, इसलिए नहीं आए. आमिर खान और अजय देवगन नहीं आए.’
फिल्म का म्यूजिक विशाल शेखर ने कंपोज किया था. गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे. फिल्म का फर्स्ट हॉफ 70-80 के दशक की आइकॉनिक फिल्मों से मिलता-जुलता दिखाया गया था. फिल्म में गोविंदा-मनोज कुमार का मजाक भी उड़ाया गया था. मनोज कुमार इस सीन से इतने आहत हुए थे कि उन्होंने केस दर्ज कराया था. फिल्म में कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामा सब कुछ देखने को मिला था. एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज थी. ओम शांति ओम का बजट करीब 40 करोड़ था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 149 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.


