[ad_1]
Last Updated:
शादी की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही रश्मिका मंदाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उदयपुर रवाना होने से पहले जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो उनका स्टाइल और नैचुरल ग्लो देखते ही बन रहा था. मिनिमल लुक में भी रश्मिका इतनी दमकती नजर आईं कि फैंस का दिल गदगद हो गया. शादी से पहले उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कर रहे शादी. (फोटो- Wikipedia/Social Media)
कई हफ्तों से चल रही अटकलें आखिरकार सच साबित हो गईं. लंबे समय से फैंस जिन खबरों का इंतजार कर रहे थे, उसे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया. रविवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की और देखते ही देखते सोशल मीडिया जश्न में डूब गया. फैंस, जो सालों से इस जोड़ी को “Virosh” नाम से पुकारते आए हैं, अब अपनी पसंदीदा जोड़ी को 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
घोषणा के अगले ही दिन हलचल और बढ़ गई, जब दोनों को उदयपुर रवाना होते और फिर वहां पहुंचते हुए स्पॉट किया गया. सोमवार सुबह एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी. फैंस बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर जमा थे, हाथों में फोन लिए अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने को बेताब. इस पल ने साफ कर दिया कि अब यह रिश्ता सिर्फ अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका है.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link
