Last Updated:
22 फरवरी को शनि देव ने उत्तरा भाद्रपद के पहले चरण से दूसरे चरण में प्रवेश किया है, जहां वे 21 मार्च तक रहेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसका सकारात्मक प्रभाव मेष, कर्क और मीन राशि पर पड़ेगा. करियर में प्रगति, धन लाभ और स्थिरता के योग बनेंगे. विशेष रूप से सीताराम दास के अनुसार इन राशियों के लिए यह समय उन्नति और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि ग्रह बहुत ही धीमी चाल से चलते हैं. शनि देव जब प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति रंक से राजा बनता है और जब नाराज रहते हैं तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में बीते 22 फरवरी को शनि देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं. पंचांग के मुताबिक 21 मार्च तक शनिदेव इसी अवस्था में रहेंगे. जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक तो कुछ राशि के लिए नकारात्मक तौर पर रहेगा. तो चलिए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है.
दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है. शनिदेव 21 मार्च तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में रहेंगे. ऐसी स्थिति में शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. जीवन में स्थिरता अथवा प्रगति के संकेत भी मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जिसमें मेष राशि, कर्क राशि और मीन राशि के जातक शामिल हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पहचान बढ़ेगी. पैसे के मामले में स्थिति बेहतर होगी. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी होगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पहचान बढ़ सकती है .
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. सैलरी बढ़ाने के संकेत मिल सकते हैं. घर परिवार में सहयोग मिलेगा. पुराने विवाद खत्म होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए निवेश में मौका मिल सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. मान सम्मान की वृद्धि भी होगी.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा. क्योंकि शनि इसी राशि में प्रवेश करेंगे. करियर और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे. पहले किए गए निवेश से फायदा मिल सकता है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. नई शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में वृद्धि होगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


