Rashmika Vijay Wedding live Updates: 1 ही दिन में दो रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय, 4 मार्च को सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन

Date:


Last Updated:

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding live updates: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी बेहद खास होगी क्योंकि इसमें एक…और पढ़ें

Zoom

विरोश 26 फरवरी को 7 फेरे लेंगे.

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले फैंस उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को लेकर रोमांचित हैं. दोनों सितारे 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे. खास बात यह है कि एक ही दिन में दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी होगी—सुबह विजय के परिवार की तरह तेलुगू परंपरा और शाम को रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्म. शादी एकदम प्राइवेट रखी गई है जिसमें सिर्फ घरवाले और पक्के दोस्त शामिल होंगे, यहां तक कि फिल्मी सितारों को भी न्योता नहीं दिया गया है. अपनी इस नई शुरुआत को उन्होंने अपने फैंस के दिए नाम ‘विरोश’ को समर्पित किया है.

February 25, 202608:29 IST

Rashmika Vijay Wedding live: उदयपुर में फिल्मी सितारों को देख फैंस रोमांचित, कपल के हैं करीबी दोस्त

नई दिल्ली: रश्मिका-विजय की शादी के जश्न में शामिल होने कुछ फिल्मी सितारे उदयपुर पहुंचे, जो कपल के करीबी दोस्त भी हैं. फिल्म ‘पेली चुपुलु’ में विजय के साथ काम करने वाले निर्देशक तरुण भास्कर सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे. उनके साथ अभिनेत्री ईशा रेब्बा भी थीं. कपल की करीबी दोस्त और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा को भी शादी के वेन्यू पर जाते हुए देखा गया. अभिनेत्री आशिका रंगनाथ और राहुल रवींद्रन भी इस निजी मेहमानों की सूची का हिस्सा बने. हालांकि, हैदराबाद में हुई इनकी सगाई की तरह ही शादी को भी पूरी तरह निजी रखे जाने की उम्मीद है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के इन जाने-पहचाने चेहरों को समारोह में शामिल होते देख फैंस काफी रोमांचित हैं.

February 25, 202607:59 IST

Rashmika Vijay Wedding live: ‘गीता गोविंदम’ के गाने पर रश्मिका-विजय की परफॉर्मेंस

नई दिल्ली: रश्मिका और विजय अपने संगीत सेरेमनी में अपनी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के गाने ‘इन्केम इन्केम इन्केम कावाले’ पर एक खास कोरियोग्राफ किया हुआ कपल डांस करेंगे. यह रोमांटिक गाना उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की पहचान बन गया था, अब उनकी असल जिंदगी की लव स्टोरी में भी एक बेहद खास लेने जा रहा है.

February 25, 202607:31 IST

Rashmika Vijay Wedding live: घरवालों-दोस्तों ने खेला क्रिकेट-वॉलीबॉल, सास ने गिफ्ट की चूड़ियां

नई दिल्ली: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की डेस्टिनेशन वेडिंग में मेहमानों ने एक दिन पहले वाटर वॉलीबॉल खेला. विरोश प्रीमियर लीग का आयोजन भी हुआ. परिवार के सदस्यों ने क्रिकेट खेला. रश्मिका और विजय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं. शादी के इवेंट चालू हैं. हल्दी, संगीत सहित अन्य इवेंटों की शुरुआत हुई. रश्मिका को सास ने चूड़ियां भी गिफ्ट कीं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related