सिर्फ 15,000 की पूंजी से रोज कमा सकते हैं 2000 से ज्यादा! बुरहानपुर में वायरल हुआ कमाई का ये फॉर्मूला

Date:


Last Updated:

Ice Cream Business Startup: बुरहानपुर के गणेश महाजन ने सिर्फ 15 हजार रुपये में देसी आइसक्रीम का बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई का रास्ता बनाया है. इस बिजनेस में कम लागत लगती है और रोजाना 1000 से 2000 रुपये तक कमाए जा सकते हैं. दूध और मावे से बनी केमिकल फ्री आइसक्रीम लोगों को खूब पसंद आती है. गर्मी के 3 से 4 महीनों में 2 से ढाई लाख रुपये तक की कमाई संभव है. जानिए कैसे आप भी कम निवेश में यह छोटा लेकिन मुनाफेदार बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

Summer Business Idea: अगर आप बेरोजगार हैं और कम बजट में कोई छोटा लेकिन मुनाफेदार बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले गणेश महाजन ने ऐसा ही एक आसान रास्ता अपनाया और अब गर्मी के मौसम में अच्छी कमाई कर रहे हैं.

15 हजार में शुरू करें देसी आइसक्रीम का धंधा
गणेश महाजन बताते हैं कि हाथ से बनने वाली देसी आइसक्रीम का बिजनेस महज 15 हजार रुपये में शुरू किया जा सकता है. इसमें एक ठेला, बर्तन, आइसक्रीम जमाने का डिब्बा और कच्चा माल शामिल है. करीब 5 से 10 हजार रुपये में ठेला और जरूरी सामान आ जाता है, जबकि 5 हजार रुपये का दूध, मावा और बाकी सामग्री लेकर आप काम शुरू कर सकते हैं. उनका कहना है कि सिर्फ 6 घंटे की मेहनत में रोजाना 1000 से 2000 रुपये तक की कमाई हो सकती है.

ऐसे तैयार होती है देसी आइसक्रीम
आइसक्रीम बनाने का तरीका भी आसान है. पहले दूध को अच्छी तरह घोंटा जाता है, फिर उसमें मावा, शक्कर और स्वाद के लिए गुलकंद मिलाया जाता है. इसके बाद मिश्रण को डिब्बे में भरकर बर्फ के बीच रखा जाता है, जिससे आइसक्रीम जम जाती है. इस देसी आइसक्रीम की खासियत यह है कि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता. यही वजह है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसे पसंद करते हैं. गणेश बताते हैं कि यह आइसक्रीम एक दिन तक खराब नहीं होती, जिससे नुकसान का डर भी कम रहता है.

3-4 महीने में लाखों की कमाई
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. गणेश फेरी लगाकर मोहल्लों और बाजारों में आइसक्रीम बेचते हैं. उनका दावा है कि सीजन के 3 से 4 महीनों में 2 से ढाई लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस काम में ज्यादा पढ़ाई-लिखाई या बड़ी दुकान की जरूरत नहीं. थोड़ी मेहनत, अच्छा स्वाद और साफ-सफाई का ध्यान रखिए ग्राहक खुद बनते जाएंगे.

क्यों है ये बिजनेस खास?
कम लागत
जल्दी मुनाफा
रोजाना कैश इनकम
केमिकल फ्री प्रोडक्ट
गर्मी में जबरदस्त डिमांड
अगर आप भी कुछ नया शुरू करना चाहते हैं, तो देसी आइसक्रीम का यह बिजनेस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related