मम्मी की पुरानी साड़ियों से तैयार करें अपनी ड्रीम ड्रेस, हर कोई पूछेगा डिजाइनर का नाम, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

Date:


होमफोटोलाइफ़फैशन

मम्मी की पुरानी साड़ियों से तैयार करें अपनी ड्रीम ड्रेस, हर कोई पूछेगा डिजाइनर

Last Updated:

Convert Saree to Dress : समय के साथ हमारी अलमारियों के किसी कोने में अक्सर मम्मी की पुरानी साड़ियां दबी रह जाती हैं. ये साड़ियां सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि यादों का एक खूबसूरत पिटारा होती हैं. आज के दौर में, जब सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) और अपसाइकिलिंग का ट्रेंड पूरी दुनिया में छाया हुआ है, तो क्यों न इन शानदार साड़ियों को एक नया जीवन दिया जाए?

आप इस तरह जॉर्जेट, शिफॉन या ऑर्गेन्जा फैब्रिक वाली फ्लोरल साड़ियों को बेहद खूबसूरत डिजाइनर ड्रेसेज़ में बदल सकती हैं, जिन्हें सिंगल आउटफिट के तौर पर या पैंट और टाइट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है. परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए आप किसी अच्छे टेलर की मदद ले सकती हैं, जिससे साड़ी को आपका मनचाहा मॉडर्न लुक मिल सके.

वहीं, अगर आपको वेस्टर्न के बजाय एथनिक पसंद है, तो इन साड़ियों से A-लाइन कुर्तियां या लंबी शर्ट बनवाकर उन्हें पैंट और दुपट्टे के साथ पेयर करें; यह आपको एक क्लासिक और स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न लुक देगा.

आप अपनी पुरानी सिल्क या बनारसी साड़ी से इस तरह की फ्रंट-स्लिट अनारकली ड्रेस बनवा सकती हैं. इसमें साड़ी के भारी बॉर्डर और पल्लू का इस्तेमाल चोली और स्लीव्स पर किया गया है, ड्रेस के सामने की तरफ दिया गया लंबा स्लिट और पीछे का बोल्ड ‘की-होल’ बैक कट इसे बेहद ग्लैमरस बनाता है, जिसे आप सिल्क पैंट या लेगिंग्स के साथ पहनकर किसी भी शादी या पार्टी की जान बन सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर पुरानी साड़ी में पूरी ड्रेस सिलने के लिए पर्याप्त कपड़ा न बचा हो, तो आप उससे केवल एक स्टाइलिश कुर्ती या कुर्ता बनवा सकती हैं, जिसे कुर्ती के प्रकार के अनुसार जींस, प्लेन लेगिंग्स, धोती पैंट या ट्रेंडी प्लाजो के साथ पेयर किया जा सकता है. पुरानी साड़ियों को रोजाना पहनने वाले कपड़ों के रूप में दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं.

पुरानी सिल्क साड़ी से आप लहंगा या हाफ-साड़ी भी बनवा सकती हैं. आप चाहें तो एक की बजाय दो या तीन साडि़यों को इसके लिए चुनें और अपनी पसंद के स्टाइल और पैटर्न के अनुसार लहंगा और ब्लाउज सिलवाएं. अगर आप हाफ-साड़ी बना रही हैं, तो इसे साधारण रखें, लेकिन लहंगे को खास बनाने के लिए उसमें बॉर्डर, जरदोजी, सीक्वेंस, एम्ब्रॉयडरी या लेस जैसे वर्क जोड़ें. एक जैसा लुक पाने के लिए दुपट्टे और ब्लाउज पर भी उसी तरह का डिजाइन रखें.

पुरानी साड़ियों को नया रूप देने का एक और शानदार तरीका उनसे प्लाजो पैंट बनवाना है. बाजार में प्लाजो के अनगिनत स्टाइल और पैटर्न मौजूद हैं, लेकिन आप अपनी या अपनी मम्मी की पुरानी साड़ी का उपयोग करके उनमें अपना एक अलग और नया अंदाज़ जोड़ सकती हैं. अपनी पसंद के अनुसार आप साधारण और शालीन सूती प्लाजो से लेकर भारी ब्रोकेड वर्क वाले प्लाजो तक बनवा सकती हैं.

आप इस तरह पुरानी साड़ियों को इकट्ठा करें और इस गर्मी के मौसम में उन्हें एक नया रूप देकर एक शानदार ‘वन-पीस’ ड्रेस तैयार करें. यह न केवल आपको एक फ्रेश और स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि गर्मियों के लिए बेहद आरामदायक और कूल ड्रेस भी साबित होगा.

पुरानी साड़ी से आप इस तरह की स्टाइलिश और अनोखी ‘पेंसिल स्कर्ट’ या लहराती हुई ‘फ्लोइंग स्कर्ट’ (Flowing skirt) भी बनवा सकती हैं. आप इसके साथ मैचिंग टॉप भी तैयार करवा सकती हैं जो इसे एक कंप्लीट सेट बना देगा.(All Image : pinterest)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related