ऑक्सीजन का पावर हाउस और दर्जनों बीमारियों का काल है यह पेड़, फायदे जान हो जाएंगे हैरान – Uttar Pradesh News

Date:


Last Updated:

पाकड़ का पेड़ औषधीय गुणों का खजाना है, जो मुख्य रूप से हड्डियों को मजबूत बनाने, मधुमेह नियंत्रित करने, त्वचा के रोगों और घावों को ठीक करने में फायदेमंद है. इसकी छाल का काढ़ा, चूर्ण, और पत्तियों का उपयोग प्राकृतिक रूप से सूजन, बवासीर, दांत दर्द और मुंह की समस्याओं में राहत के लिए किया जाता है.

पाकड़ का पेड़ औषधीय गुणों का खजाना है, जो हड्डियों को मजबूत करने, मधुमेह को नियंत्रित करने और त्वचा रोगों में बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में इसकी छाल, पत्तियां और जड़ का उपयोग घाव भरने, सूजन कम करने और बवासीर व दमा जैसे विकारों के इलाज में किया जाता है. साथ ही यह अच्छी छाया और ऑक्सीजन भी देता है.

डॉक्टर रवि आर्य ने बताया कि पाकड़ के पत्ते मधुमेह को नियंत्रित करने में प्राकृतिक रूप से सहायक माने जाते हैं. इसके पत्तों में कोरोसोलिक एसिड और अन्य औषधीय गुण होते हैं. जो पैनक्रियाज (अग्न्याशय) को मजबूत करके इंसुलिन उत्पादन में मदद करते हैं. जिससे रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायता मिलती है.

पाकड़ का पेड़ अपनी एंटीसेप्टिक और शीतलता प्रदान करने वाले गुणों के कारण त्वचा रोग, घाव, और नासूर के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय है. इसकी छाल और दूध त्वचा पर फोड़े-फुंसी, सूजन, और रक्तस्राव को रोकने में सहायक होते हैं. यह चर्म रोगों को ठीक करने के साथ ही त्वचा की रंगत को भी बेहतर बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाकड़ का पेड़ पाचन समस्याओं जैसे गैस, दस्त, बवासीर और सूजन के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक औषधि है. इसके फल, छाल और पत्तों का उपयोग किया जाता है. इसके काढ़े का सेवन बवासीर और पाचन सुधारने में सहायक है. जबकि इसके फल गैस की समस्या को कम करते हैं. यह पेट की सूजन और विकारों में भी राहत देता है.

पाकड़ की छाल और पत्तों में सूजनरोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं. जो दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. इसकी छाल का काढ़ा बनाकर कुल्ला करना या दातून करना, मसूड़ों की समस्याओं और दर्द से राहत प्रदान करता है.

पाकड़ का पेड़ पाचन, बवासीर, दमा, चर्म रोग और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए एक औषधीय खजाना है. इसके छाल, पत्तियों और फलों का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है. जो सांस की नली में सूजन और पाचन तंत्र को सुधारने में मददगार हैं. यह दिन-रात अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है. जिससे हवा शुद्ध होती है.

पाकड़ का पेड़ घाव भरने और सूजन कम करने में बेहद गुणकारी है. क्योंकि इसकी छाल एंटीसेप्टिक और पत्तियां एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं. इसकी छाल का काढ़ा सूजन को कम करता है. जबकि लेप घावों और नासूर को भरने में सहायक है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related