नई दिल्ली: संगीत में वह जादू है जो किसी का भी मूड बदल सकता है और अगर बात चिल आउट करने की हो, तो पार्टी सॉन्ग्स का कोई मुकाबला नहीं. आज हम एक ऐसे ही सदाबहार गाने की बात कर रहे हैं, जिसने आज से 23 साल पहले शादी-ब्याह और पार्टियों में तहलका मचा दिया था. यह गाना आज भी जब डीजे पर बजता है, तो लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते. दिलचस्प बात यह है कि साल 2003 में आई फिल्म ‘कुछ तो है’ बॉक्स ऑफिस पर तो ‘महा फ्लॉप’ रही थी, लेकिन इसका एक गाना ‘डिंग डोंग डोले’ आज भी आइकॉनिक माना जाता है. तुषार कपूर और अनीता हस्सनंदनी पर फिल्माया गया यह गीत फिल्म से कहीं ज्यादा बड़ा हिट साबित हुआ. यह गाना इस बात का सबूत है कि कभी-कभी एक शानदार धुन पूरी फिल्म की विफलता पर भारी पड़ जाती है और सालों तक लोगों के दिलों में जिंदा रहती है.


