व्हाट्सएप ग्रुप का चैट, फेसबुक की तस्वीर, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रेस कांफ्रेंस में खोला राज

Date:


Last Updated:

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां बुधवार को आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रेस कांफ्रेंस किया. वहीं दूसरी तरफ अविमुक्तेश्वरानंद ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर आशुतोष ब्रह्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए. प्रेस वार्ता के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया.

Zoom

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद.

वाराणसीः शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां बुधवार को आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रेस कांफ्रेंस किया. वहीं दूसरी तरफ अविमुक्तेश्वरानंद ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर आशुतोष ब्रह्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए. प्रेस वार्ता के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि यह ग्रुप ⁠आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा बनाया गया है. इसके अलावा ⁠शंकराचार्य ने ग्रुप के चैट का भी खुलासा किया और सवाल उठाए.

प्रेस कांफ्रेंस में व्हाट्सएप ग्रुप की चैट पर सवाल
शंकराचार्य द्वारा स्क्रीन शॉट्स में विवेचना टीम के साथ आशुतोष ब्रह्मचारी के शामिल होने की बात कही है. इसके अलावा ⁠आशुतोष ब्रह्मचारी के फेसबुक अकाउंट की भी तस्वीरें भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिखाई. उन्होंने प्रेस वार्ता में ⁠प्रयागराज एसपी के साथ आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा केक काटने का फोटो दिखाया. ⁠शंकराचार्य ने दावा किया कि उन्होंने जो एसपी और आशुतोष ब्रह्मचारी की तस्वीर दिखाई है, वो एआई नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जैसे ही फोटो जारी की, वह फोटो फेसबुक से डिलीट कर दी गई.

‘आरोप लगाने वाले बच्चे आशुतोष ब्रह्मचारी के शागिर्द’
प्रेस कांफ्रेंस में शंकराचार्य ने दावा किया है कि ⁠जिन बच्चों के माध्यम से आरोप लगाए गए हैं, वो बच्चे आशुतोष ब्रह्मचारी के शागिर्द हैं. वह सभी बच्चे ⁠लंबे समय से आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ रह रहे थे. ⁠स्वतंत्रता पूर्वक अलग अलग स्थान पर जा रहे हैं. ⁠क्युआर कोड जारी कर के दक्षिणा भी ले रहे हैं. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ⁠न्यायालय में ये सारे सबूत रखे जाएंगे. ⁠जो लोग निष्ठा के साथ मठ की सेवा कर रहे हैं उनके वो भी हैं.

‘हमने अतीक के पक्ष में नहीं बोला था, बस मैं…’
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ⁠हमारे हर विद्यालय में उच्च कुल के छात्र आकर पढ़ाई कर रहे हैं. ⁠हम उनके आरोपों का खंडन करते हैं. ⁠अगर गुरु सही होगा तो शिष्य ग़लत नहीं हो सकता. ⁠हमारे मठ के ख़ुफ़िया स्थान नहीं है. ⁠हम अतीक के पक्ष में नहीं बोल रहे थे. हम अपने देश क्या न्यायालय के पक्ष में बोल रहे थे. ⁠हमने अफजाल अंसारी को कोई पत्र नहीं लिखे थे. ⁠योगी दो नंबर के हो गए. ⁠जो गेरुआ कपड़ा पहना है वो संत जैसा आचरण करे. ⁠जो नहीं करेगा शंकराचार्य सवाल उठाएगा. ⁠देश के साधु संत डरे हुए हैं.

‘आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ हाईकोर्ट में चलेगा केस’
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ⁠शिकायतकर्ता जांच के घेरे में ख़ुद आ जाएगा. ⁠पुलिस जो जांच कर रही है उसकी जानकारी आशुतोष के पास क्यों है. ⁠उत्तर प्रदेश के अपराधी राज करते नजर आ रहे हैं.  ⁠हाईकोर्ट में केस लिस्ट हो गया है , उस पर सुनवाई होगी. ⁠आशुतोष पर हम केस कर चुके हैं , धारा 22 के अंतर्गत केस कर चुके हैं , उस पर सुनवाई हो रही है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related