कम संसाधनों के बावजूद झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा व्यवस्था मजबूत

Date:


Last Updated:

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज अब समय पर हो रहा है. पहले सरकारी अस्पताल में देर होने की धारणा थी, लेकिन अब मरीजों को तुरंत जांच और इलाज मिल रहा है. गंभीर रोगों का इलाज भी अब यहीं संभव हो रहा है. अस्पताल में टीम वर्क, जिम्मेदारी की स्पष्टता और संसाधनों का सही उपयोग इसकी सफलता का मुख्य कारण है. मशीनों की समय पर देखभाल, सफाई, दवाओं की उपलब्धता और सरल प्रक्रिया से मरीजों को राहत मिल रही है.

झांसी. महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों का इलाज समय पर हो रहा है. यहां दूर दूर से लोग इलाज के लिए आ रहे हैं., पहले लोगों को लगता था कि सरकारी अस्पताल में देर होती है. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है, मरीजों को समय पर जांच मिल रही है और डॉक्टर तुरंत इलाज शुरू कर रहे हैं. इससे लोगों का भरोसा बढ़ा है, मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं. अस्पताल में कई गंभीर रोगों का इलाज भी किया जा रहा है. जिन मरीजों को पहले बड़े शहर भेजा जाता था. अब उनका इलाज यहीं हो रहा है, डॉक्टर दिन रात काम कर रहे हैं नर्स और स्टाफ भी पूरी मेहनत कर रहे हैं. अस्पताल में जांच की सुविधा बेहतर हुई है. जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं, ऑपरेशन भी समय पर किए जा रहे हैं इससे मरीजों को राहत मिल रही है. उनके परिवार वाले भी संतुष्ट हैं.

संसाधन का हो रहा सही उपयोग

कम संसाधन होने के बाद भी अस्पताल बेहतर तरीके से कैसे चल रहा है यह सवाल अक्सर उठता है. इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सबसे बड़ा कारण टीम वर्क है. प्रशासन का कहना है कि हर डॉक्टर और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझ रहा है. काम को बांट कर किया जा रहा है, जिससे समय की बचत हो रही है. अस्पताल में रोज बैठक होती है जिसमें काम की समीक्षा की जाती है कमी को तुरंत दूर करने की कोशिश की जाती है.
प्रशासन का यह भी कहना है कि जो संसाधन उपलब्ध हैं उनका सही उपयोग किया जा रहा है. मशीनों की देखभाल समय पर की जाती है, वार्ड की सफाई पर ध्यान दिया जाता है और मरीजों को लाइन में ज्यादा देर खड़ा नहीं रहना पड़ता है. पंजीकरण से लेकर जांच और इलाज तक की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि किसी को परेशानी न हो डॉक्टरों की ड्यूटी इस तरह लगाई गई है कि हर समय जरूरी विभाग में डॉक्टर मौजूद रहें. मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उनका लक्ष्य साफ है हर मरीज को समय पर और सही इलाज देना वे कहते हैं कि संसाधन कम होना एक चुनौती है लेकिन मेहनत और सही योजना से काम आसान हो जाता है. प्रशासन ने यह भी बताया कि राज्य सरकार से लगातार सहयोग मिल रहा है और आगे और सुविधाएं बढ़ाने की योजना है. जल्द ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कुछ अच्छे डॉक्टर मिलने वाले हैं जिससे कि मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Wheat Crop Irrigation Tips | Wheat Farming Tips | गेहूं की पैदावार बढ़ाने के तरीके | गेहूं की खेती की देखभाल |

होमताजा खबरकृषिमोतियों सा खिलेगा गेहूं का हर दाना,...