10 हजार किताबें और फ्री कोचिंग… गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी के जरिए छात्रों को दी डिजिटल पावर

Date:


होमताजा खबरदेश

10 हजार किताबें, फ्री कोचिंग… केजरीवाल ने गोवा में की शिक्षा क्रांति की शुरुआत

Last Updated:

गोवा के बेनाउलिम में अरविंद केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की है. विधायक कैप्टन वेंजी वीगास की इस पहल से छात्रों को 10,000 से अधिक ई-बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के रिसोर्स फ्री मिलेंगे. दिल्ली और पंजाब के बाद अब गोवा में भी सरकारी शिक्षा व्यवस्था को प्राइवेट के बराबर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं.

Zoom

प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी? केजरीवाल ने गोवा में शुरू की दिल्ली और पंजाब वाली शिक्षा क्रांति.

गोवा के बेनाउलिम में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दी है. आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने अवर लेडी ऑफ पट्रोसिनियो कम्युनिटी सेंटर में एक हाईटेक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस प्रोजेक्ट को विधायक कैप्टन वेंजी वीगास ने तैयार किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य हर तबके के छात्र को क्वालिटी एजुकेशन देना है. केजरीवाल ने इस मौके पर साफ कहा कि अच्छी शिक्षा ही असली राष्ट्रनिर्माण है और इसके बिना देश का विकास संभव नहीं है.

यह ई-लाइब्रेरी गोवा के छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें 10,000 से ज्यादा ई-बुक्स का कलेक्शन मौजूद है, जो छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ेगा. इसमें हर क्लास के लिए खास वीडियो, सिमुलेशन और प्रैक्टिस मॉड्यूल बनाए गए हैं. सबसे खास बात यह है कि जेईई, नीट और क्लैट जैसी 40 से ज्यादा कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए यहां फ्री टेस्ट की सुविधा मिलेगी. गरीब बच्चों को अब महंगी कोचिंग के बिना भी बड़े सपने देखने की ताकत मिलेगी.

गोवा के सरकारी स्कूलों की बदहाली के बीच केजरीवाल की एंट्री.

गोवा के सरकारी स्कूलों का क्या है हाल?

गोवा में शिक्षा की मौजूदा स्थिति काफी चिंताजनक नजर आती है. पिछले कुछ सालों में राज्य में सरकारी स्कूलों की संख्या 906 से कम होकर 789 पर आ गई है. आंकड़ों के मुताबिक, करीब 1,487 स्कूलों में से 238 स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ एक ही टीचर पूरे स्कूल का जिम्मा संभालता है. ऐसे हालातों में संसाधनों और शिक्षकों की भारी कमी महसूस की जा रही है. ई-लाइब्रेरी जैसी पहल इन चुनौतियों के बीच छात्रों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related