Last Updated:
मेरठ में यूपी बोर्ड की 12वीं का रसायन विज्ञान का पेपर बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान और पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित बताया. छात्रों के अनुसार अधिकतर प्रश्न महत्वपूर्ण अध्यायों से आए, जिनमें एल्डोल संघनन, कैनिजारो अभिक्रिया, अणुसंख्य गुणधर्म, वाष्प दाब, उत्प्रेरक का प्रभाव, ईटार्ड व गटरमान कोख अभिक्रिया, प्रोटीन विकृतिकरण और न्यूक्लिक अम्ल से जुड़े प्रश्न शामिल थे. होली से पहले महत्वपूर्ण पेपर समाप्त होने से छात्रों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे.
मेरठ. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का क्रम लगातार जारी है, इसी कड़ी में बुधवार को भी 12वीं बोर्ड का सबसे महत्वपूर्ण रसायन विज्ञान का पेपर संपन्न हुआ. पेपर देकर आए परीक्षार्थियों ने पेपर को काफी आसान बताया, साथ ही होली से पहले महत्वपूर्ण पेपर संपन्न होने की खुशी भी उनके चेहरे पर देखने को मिल रही थी. ऐसे में लोकल-18 की टीम द्वारा भी परीक्षार्थियों से खास बातचीत की गई. परीक्षार्थी रेनू ने लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि रसायन विज्ञान के अगर पेपर की बात की जाए. तो पूरा पेपर एनसीआरटीसी बुक पर ही आधारित था, ऐसे में पेपर करने में उन्हें बिल्कुल भी कठिनाई नहीं हुई. साथ ही जो टीचरों द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण चैप्टर बताए थे, उसी में से अधिकांश क्वेश्चन आए, उन्होंने क्वेश्चन के बारे में बताते हुए कहा कि एल्डोल संघनन, कैनिजारों अभिक्रिया के बारे में लघु टिप्पणी लिखने के लिए आई.
इसी के साथ ही और अणुसंख्य गुणधर्म क्या है, वाष्दाब के अपेक्षिक अवनमन द्वारा विलय के मोलर द्रव्यमान ज्ञात करने हेतु व्यंजक लिखिए. सहित महत्वपूर्ण क्वेश्चन पूछे गए. इसी तरह से छात्रा सवैया ने बताया कि पेपर के अन्य क्वेश्चन कि अगर बात की जाए तो नियमित लिखित रासायनिक अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए, अभिक्रिया के वेग पर उत्प्रेरक के प्रभाव लिखिए. ईटार्ड अभिक्रिया एवं गटरमान कांख अभिक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पणी, प्रोटीन का विकृति करण न्यूक्लिक अम्ल में उपस्थित क्षारको के नाम पर संरचना सूत्र भी पर भी संक्षिप्त टिप्पणी लिखने के लिए दी गई.
एनसीईआरटी आधारित रहा पूरा पेपर
छात्रा अंशु ने बताया कि पूरा पेपर एनसीईआरटी आधारित था, कोई भी क्वेश्चन ऐसा नहीं था, जिससे आउट ऑफ सिलेबस कहा जाएं. साथ ही जो टीचर द्वारा उनका पेपर की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण क्वेश्चन बताए गए थे, उसी तरह के क्वेश्चन आए. हिमांशी ने कहा कि जिस तरीके से केमिस्ट्री के हमेशा काफी कठिन पेपर रहता है. लेकिन अबकी बार का पेपर इतना सरल आया कि उसे करने में काफी आनंद आया. उन्होंने कहा कि होली से पहले महत्वपूर्ण पेपर संपन्न होने की एक अलग ही खुशी है, क्योंकि केमिस्ट्री को लेकर एक डर हर किसी के मन में रहता है कि अगर पेपर कठिन आया तो उसे परीक्षा परिणाम असर पड़ेगा. बताते चलें कि सभी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा का भी सख्त पहरा देखने को मिला.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें


