‘हमारे यहां के लड़के शराब नहीं पीते, उनसे निकाह कर लो’, पीड़ित ब्यूटीशियन का बड़ा खुलासा; बताई आप बीती

Date:


होमताजा खबरmadhya-pradesh

‘हमारे यहां के लड़के शराब नहीं पीते, निकाह कर लो’, पीड़ित ब्यूटीशियन का खुलासा

Last Updated:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन करवाकर सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया था, जिसमें दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन शामिल रही हैं. इन दोनों बहनों पर गरीब लड़कियों को फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराना और अमीर युवकों के साथ भेजकर देह व्यापार कराने का आरोप है.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर AI

रिपोर्ट-रामाकांत दुबे

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जहां किराए के कमरे में मासूम लड़कियों और महिलाओं के देह का व्यापार होता था और उनके साथ जबरदस्ती अत्याचार किए जाते थे. फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें सगी बहनें अमरीन, आफरीन और चंदन शामिल रहे. पुलिस ने उनके मोबाइल भी जब्त किए. पुलिस को फोन में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं, जिनमें कई युवतियों की तस्वीरें मौजूद थीं. अब पीड़ित ब्यूटीशियन ने पुलिस के सामने आपबीती बताई है.

पीड़िता ने FIR में किए खुलासे
पुलिस पूछताछ और FIR में पीड़ित ब्यूटीशियन ने कई खुलासे किए हैं. उससे कहा गया कि हमारे यहां के लड़के शराब नहीं पीते, उनसे निकाह कर लो. पीड़िता ने बताया कि 8 जून 2024 को मेरे दोस्त आकाश का बर्थडे था. आकाश अपने साथ संजना नाम की लड़की को लाया था. बाद में संजना से दोस्ती हुई. मैं और वो शाहपुरा में एक रूम लेकर रहने लगे. इसके बाद संजना ने कहा मेरी एक दीदी हैं. उनके यहां रहने लगो और वहीं काम करने लगो.

पीड़िता की संजना ने कराई थी अमरीन से मुलाकात
पीड़िता ने बताया कि संजना ने अमरीन से मेरी मुलाकात करवाई. वहां मैं, संजना और मनीषा भी रहती थी. उसी दौरान मुझे पता चला संजना ने धर्मपरिवर्तन कर अपना नाम जन्नत रख लिया है. अगस्त 2025 में अमरीन के दोस्त चंदन यादव ने नशीली दवाई पिलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. सितंबर 2025 में अमरीन मुझे अहमदाबाद ले गई, वहां याशिर घीवाला ने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. वहां पर किसी तरह से इनके चंगुल से भागकर पीड़िता अपने मामा के यहां छत्तीसगढ़ के मुंगेली पहुंची थी. पीड़िता ने FIR में घटना का सिलसिलेवार ढंग से जिक्र किया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related