Last Updated:
अगर आप क्रिकेट और फुटबॉल के दीवाने हैं और अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स सुपरस्टार की याद अपने साथ रखना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर-4 मजदूर मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला आपके लिए खास बन सकता है. यहां पांडे रिंग सेंटर पर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के एक्शन फिगर वाले यूनिक चाबी रिंग का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आ रहा है. रिपोर्ट- कैलाश कुमार
अगर आप क्रिकेट या फुटबॉल खेल प्रेमी है और अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स सुपरस्टार की यूनिक चाबी रिंग खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में बोकारो के सेक्टर 4 मजदूर मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में पांडे रिंग सेंटर में खास विभिन्न डिजाइन के खूबसूरत चाबी रिंग कि बिक्री की जा रही है जहां खासतौर पर नामचीन स्पोर्ट्स खिलाड़ी जैसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली ,रोहित शर्मा के अलावा फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के एक्शन फिगर वाले चाबी रिंग के बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है.
चाबी विक्रेता अभिनव पांडे ने बताया कि वह बिहार के सिवान से आए हैं और उनके यहां चाबी रिंग का अनूठा कलेक्शन उपलब्ध है,जो बच्चे और बड़े सभी को बहुत ही पसंद आ रहा है. उनके पास खासकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोर्ट्स सुपरस्टार जैसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली,और रोहित शर्मा के यूनिक चाबी रिंग मौजूद है, जो भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में उपलब्ध हैं.
यहां क्रिकेट स्टार चाबी रिंग का कलेक्शन 40 रुपए से शुरू होता है खासतौर पर भारतीय टीम के जर्सी वाले.छोटे एक्शन फिगर वाले चाबी रिंग मौजूद है, वही महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बड़े आकार वाले चाबी रिंग्स की कीमत ₹120 रुपये से शुरू होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं खासतौर पर घूमने वाले आईपीएल एडिशन वाले चाबी रिंग की कीमत 120 रूपये से शुरू है इसके अलावा, फुटबॉल प्रेमियों के लिए भी रोनाल्डो और मेस्सी के हूबहू एक्शन फिगर वाली चाबी रिंग 150 रूपये से शुरू है वहीं अगर ट्रेंडिंग डबल फेस वाले चाबी रिंग कि कीमत 200 रूपये है.
विकेता अभिनव पांडे ने बताया कि उनके चाबी रिंग्स बेहतरीन क्वालिटी से तैयार किया गया है जो टिकाऊ और मजबूत हैं और वर्तमान में उनके स्टॉल पर रोजाना 50 से 60 पीस एक्शन फिगर वाले चाबी रिंकी बिक्री हो जाती है और फिलहाल सबसे अधिक डिमांड विराट कोहली के एक्शन फिगर वाले चाबी रिंग की है. ग्राहक यहां 11 बजे सुबह से लेकर रात 9:00 बजे तक अपने मनपसंद स्पोर्ट स्टार के चाबी रिंग कि खरीदारी कर सकते हैं.


