Last Updated:
आपदा मित्रों को 5 लाख रुपये की धनराशि का निशुल्क बीमा भी मिलेगा. दुर्घटना का शिकार होने पर या उनके परिजनों को कुछ होने पर उन्हें 5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं में इन्हें और उनके परिजनों को प्रथम वरीयता दी जाएगी. प्रभारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द से जल्द आवेदन मांगे जा रहे है.
अमेठीः अक्सर युवाओं को सम्मान सुरक्षा और खुद का काम पसंद होता है. अमेठी में आप इस ख्वाब को आसानी से पूरा कर सकते है. यहां आपदा मित्र बनकर आप न केवल सम्मान और सुरक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि मुफ्त में हजारों रुपये की महंगी किट और प्रशिक्षण भी मिलेगा. अमेठी में आपदा मित्र बनने के लिए आवेदन मांगे जा रहे है. जिसके माध्यम से आप इस योजना का लाभ उठा सकते है.
आपदा मित्र बनने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लखनऊ के एसडीआरएफ केंद्र पर इनका प्रशिक्षण होगा. इसके बाद इन्हें प्रमाण पत्र और करीब 10 हजार रुपये की सुरक्षा किट मुफ्त में दी जाएगी. जिससे यह खुद का काम भी कर सकते है. विभाग की तरफ से इन्हें प्रमाण पत्र और सम्मान भी दिया जाएगा और भविष्य में इन्हें प्रथम नायक के रूप में देखा जाएगा.
जिले के प्रभारी आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी आपदा के समय ये प्रथम नागरिक के तौर पर उपलब्ध रहेंगे. इस किट में लाइव जैकेट, हेलमेट, सोलर टॉर्च, फर्स्ट-एड किट, रस्सी, सीटी, मल्टी-टूल चाकू, सुरक्षा दस्ताने, रेनकोट, पानी की बोतल और NDMA/SDMA लोगो वाली वर्दी के साथ अन्य आवश्यक सामान होंगे. इसके जरिए वे भविष्य में खुद से भी पैसे कमा सकते है और लोगों की मदद कर अपना सम्मान बढ़ा सकते है.
आपदा मित्रों को 5 लाख रुपये की धनराशि का निशुल्क बीमा भी मिलेगा. दुर्घटना का शिकार होने पर या उनके परिजनों को कुछ होने पर उन्हें 5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं में इन्हें और उनके परिजनों को प्रथम वरीयता दी जाएगी. प्रभारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द से जल्द आवेदन मांगे जा रहे है. इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय कार्यालय कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर जाकर आवेदन कर सकते है.


