भर जाएंगे चेहरे के छोटे-छोटे गड्ढे, ओपन पोर्स से परेशान तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय

Date:


Last Updated:

Open Pores DIY Remedy: ओपन पोर्स से स्किन का पूरा नूर खत्म हो जाता है, स्किन स्मूथ नजर नहीं आती है. ऐसे में यहां हम आपको टोनर, स्क्रब और फेसपैक को बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, जिससे स्किन को टाइट, मुलायम और गोरा बनाने में मदद मिलती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Open Pores Ke Liye Upaye: ओपन पोर्स रोम छिद्र होते है, जिसमें से रोए निकलते हैं. लेकिन कुछ लोगों में ये छेद ज्यादा बड़कर होगर त्वचा पर नजर आने लगते हैं. ये समस्या उन लोगों में ज्यादा होती हैं, जो मेकअप ज्यादा करते हैं या सोने से पहले मेकअप नहीं हटाते हैं. इसके अलावा यदि आप ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें हार्ड केमिकल मिले होते हैं तो भी ये समस्या हो सकती हैं.

चेहरे पर इन छोटे-छोटे गड्ढों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर हजारो खर्च करते हैं. लेकिन यदि आप घर बैठे इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए इन तीन DIY होमरेमेडी को ट्राई करके देखें.

टोनर
पूदीने के 10-12 पत्ते इसमें सेलेक्लिक एसिड होता है जो ओपन पोर्स को बंद करने में मदद करते हैं. इसके साथ एक चम्मच चावल का इस्तेमाल करेंगे जो स्किन को टाइट बनाता है. इसके अलावा नींबू का छोटा टुकड़ा जो स्किन के ऑयल को कम करता है. इन तीनों को साफ पानी में उबाल लें, जब सबका रंग बदल जाए तो इसे गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. फिर इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख दें. इसे सुबह और शाम को फेसवॉश के बाद इस्तेमाल करें.

स्क्रब
टोनर को लगाने भर से आपका स्किन स्मूथ नहीं होगा. इसके साथ आप स्क्रब की भी जरूरत होगी. इसके लिए कैस्टर या सुपरफाइन शुगर लें. ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें ब्रोकेड एसिड होता है, जो स्किन को गोरा बनाती है. इसके बाद इसमें कॉफी मिलाए जो स्किन को टाइट करने का काम करता है. इसके साथ इसमें रोज वाटर मिलाएं. और आखिरी में चेहरे के मॉइस्चर के लिए आधा चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. अब तैयार स्क्रब को चेहरे पर रब करते हुए लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर हल्का घिसते हुए पानी से चेहरे को धो लें.

फेसपैक
फेसपैक कोदो चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक चम्मच गुलाब का जल और दूध या दही मिलाकर तैयार करें. ध्यान रखें ये फेसपैक को स्क्रब करने के अगले दिन इस्तेमाल करें. इस फेसपैक को लगाने के बाद 5-10 मिनट तक छोड़ दें फिर पानी से धो लें. इसे आपको हफ्ते में एक से दो बार ट्राई करना इससे आपको कुछ महीनों में रिजल्ट दिखने लगेगा.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related