[ad_1]
वाराणसी: फरवरी के आखरी हफ्ते में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल चुका है. नोएडा से लेकर वाराणसी तक दोपहर के वक्त भगवान भाष्कर के धूप की तल्खी अब बढ़ गई है. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है अभी अगले 48 घण्टों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा. उसके बाद तापमान में बहुत उतार चढ़ाव की संभावना फिलहाल नहीं नजर आ रही है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (26 फरवरी) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है. यानी इन जिलों में बारिश, आंधी और कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है. 27 और 28 फरवरी को भी प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ होगा और दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहेगी.
इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
गुरुवार को गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, अयोध्या, सीतापुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, गाजियाबाद, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, बलरामपुर, महराजगंज, बलिया, मऊ और आस पास के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी. अनुमान है ज्यादातर जिलो में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.
लखनऊ में चढ़ने लगा तापमान
राजधानी लखनऊ में अब तापमान धीरे धीरे चढ़ने लगा है. गुरुवार को यहां आसमान पूरी तरह साफ होगा और चटक धूप भी खिली रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. उधर,दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज अब दोपहर के वक्त धूप लोगों को चुभने लगी है. यहां भी तापमान में उछाल का दौर आने वाले दिनों में देखा जाएगा.
2 मार्च पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. अनुमान है अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा होगा.
आगरा में तापमान सबसे ज्यादा
बताते चलें कि अब बीते 24 घण्टे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस ताज नगरी आगरा में रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर और नजीबाबाद में 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
[ad_2]
Source link
